Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना-चांदी ने दिखाई तेजी, क्या है मुंबई में ताजा भाव?

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है, बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट गोल्ड में परिवर्तन देखा जा रहा है। MCX पर 24 कैरेट सोने के वायदे भाव में 2147 रुपये की तेजी देखी जा रही है जिसके बाद इसका रेट 1,51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का रेट क्या चल रहा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today 06 may 2026 MCX Gold Silver Prices Check Aaj Ka Sona Chandi Bhav news in Hindi

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक

  • सोना 24 कैरेट: 147636 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 135235 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 110727 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹149180 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹136750 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹111890 रुपये प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?

सोने की तरह चांदी में भी आज मामूली इजाफा देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में 6507 रुपये की तेजी देखी जा रही है और इसका रेट 2,50,823 रुपये प्रति किलो है। तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो है

चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?

  • चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • चांदी प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,55,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मार्केट विशेषज्ञ दिलीप घोष ने ANI के मुताबिक बाजार अपने उच्चतम स्तर (All-time High) के करीब है, इसलिए निवेशक एकमुश्त बड़ी खरीदारी के बजाय गिरावट का इंतजार करें। उन्होंने सोना-चांदी के घटते-बढ़ते दामों पर निम्नलिखित बातें कही हैं।

  • चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का सबसे बड़ा कारण इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और सोलर पैनलों में इसका बढ़ता इस्तेमाल है। जे.पी. मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में चांदी की मांग और बढ़ेगी।
  • पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने (Safe Haven) की ओर भाग रहे हैं।
  • विश्व बैंक और विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में सोने की कीमतें पिछले साल के मुकाबले लगभग 37% तक बढ़ सकती हैं।
  • अनुमान है कि अगर औद्योगिक मांग इसी तरह बनी रही, तो साल के अंत तक चांदी ₹3.5 लाख से ₹5 लाख प्रति किलो के स्तर को भी छू सकती है।
यह पढ़ें:LPG Update: 'तय सीमा से पहले बुकिंग तो कनेक्शन ब्लॉक', एलपीजी पर नया अपडेट, क्या है आज सिलेंडर का रेट?
यह पढ़ें:LPG Update: 'तय सीमा से पहले बुकिंग तो कनेक्शन ब्लॉक', एलपीजी पर नया अपडेट, क्या है आज सिलेंडर का रेट?
आज पढ़ें: मई की शुरुआत में ही चांदी ने मचाई हलचल, ₹5,000 महंगी हुई कीमत, ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट
आज पढ़ें: मई की शुरुआत में ही चांदी ने मचाई हलचल, ₹5,000 महंगी हुई कीमत, ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+