Ameesha Patel की फ्लाइट में क्या हुआ! Dubai में लैंडिंग से पहले डायवर्ट! मुश्किल में तो नहीं एक्ट्रेस?
Ameesha Patel Flight Diverted: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। न्यूयॉर्क से मुंबई के सफर पर निकलीं अमीषा की फ्लाइट जब दुबई में लैंड करने वाली थी, तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि विमान का रास्ता बदलना पड़ा। आसमान में पैदा हुए इस अचानक संकट के बीच हर कोई यह जानने को बेताब था कि क्या एक्ट्रेस सुरक्षित हैं और आखिर उस वक्त फ्लाइट में क्या स्थिति थी? आइए जानतें हैं अमीषा पटेल के साथ इस सफर में क्या-क्या हुआ?
दरअसल, अमीषा पटेल एमिरेट्स (Emirates) की फ्लाइट से न्यूयॉर्क से मुंबई वापस लौट रही थीं। जैसे ही उनका विमान दुबई में लैंड करने वाला था, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एयरस्पेस को अचानक बंद कर दिया गया।

अमीषा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि ताजा मिसाइल हमलों के कारण पैदा हुए खतरे के चलते उनकी फ्लाइट को अचानक मस्कट (ओमान) के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
24 घंटे से ज्यादा का इंतजार और युद्ध का खौफ
मस्कट में लैंडिंग के बाद एक्ट्रेस और अन्य यात्रियों को घंटों तक अपडेट का इंतजार करना पड़ा। अमीषा ने 'X' (ट्विटर) पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, 'यह युद्ध कब खत्म होगा! उन्होंने एयरपोर्ट लाउंज से तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क से निकले उन्हें 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका था, लेकिन मुंबई पहुंचने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा था। उनके साथ डीजे चेतस और निर्माता कुणाल गूमर भी इस सफर में मौजूद थे।
क्यों पैदा हुए ऐसे हालात?
क्षेत्र में ईरान और यूएई के बीच तनाव चरम पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने यूएई के तेल केंद्रों और शिपिंग रूट्स को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इसी सैन्य गतिविधि के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा के लिए एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद किया गया, जिसका असर अमीषा पटेल की फ्लाइट पर भी पड़ा।
आखिरकार मुंबई पहुंचीं 'गदर 2' एक्ट्रेस
तमाम मुश्किलों और घंटों की देरी के बाद अमीषा पटेल सुरक्षित रूप से भारत वापस लौट आई हैं। उन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की और फैंस को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, 'Finallyyyyyyy MUMBAI!!!' उनकी सुरक्षित वापसी के बाद अब जाकर फैंस ने राहत की सांस ली है।













Click it and Unblock the Notifications