Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi Speech: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है', ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

PM Modi Sydney Speech in Hindi ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पीएम मोदी के ओलिंपिक पार्क पहुंचते ही पूरा वातावरण मोदी मोदी से गूंज उठा। वहीं, पीएम मोदी ने 20 हजार से ज्यादा भारतवंशियों को संबोधित किया।

pm narendra modi said in sydney

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के ओलंपिक पार्क में पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए भारी संख्या में भारतीय पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी (Mother of Democracy) बताया। साथ ही उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हजारों वर्षों की जीवंत सभ्यता है। भारत लोकतंत्र की जननी है। हमने समय के अनुसार खुद को ढाला है। लेकिन, अपने मूल सिद्धांतों पर, Fundamentals पर हमेशा टिके रहे।

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कभी कोई संकट या परेशानी आती है, तो भारत मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। भूकंप आया तो हमने मदद की और एक विशेष अभियान चलाया। भारत एक Force of Global Growth की तरह काम कर रहा है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन पर बात करते हुए कहा कि जिस देश में दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया वो भारत है। आज भारत दुनिया की सबसे Fastest growing largest economy है। साथ ही देश दुनिया में नंबर 1 स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है। भारत के पास सामर्थ्य और संसाधनों की कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जब मै साल 2014 में आया था तो आप लोगों से वादा किया था कि आपको फिर भारत के पीएम का 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज मै आपके सामने फिर हाजिर हूं। मै अकेला नहीं हूं, मै अपने साथ ऑस्ट्रलिया के पीएम को भी लाया हूं। इतने व्यस्त कार्यक्रम में उन्होंने समय निकाला, जो भारतीयों के लिए प्रेम को दर्शाता है।

वहीं, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न के निधन पर कहा कि जब शेन वार्न का निधन हुआ था तो भारतीयों ने भी शोक मनाया। ये ऐसा था कि हमने अपना कोई खो दिया है। क्रिकेट के साथ ही अब दोनों देशों को टेनिस और फिल्में भी जोड़ रही हैं। भारत की विविधताओं को ऑस्ट्रेलिया ने खुले दिल से स्वीकार किया है, यही कारण है कि सिटी ऑफ पररामट्टा, परमात्मा चौक बन जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+