न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आयरलैंड के बाद छह दिनों तक रहेंगे अमेरिका में
न्यूयॉर्क। बुधवार को आयरलैंड के अपने एक दिवसीय दौरे के बाद गुरुवार की सुबह अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क पहुंच गए। पीएम मोदी यहां पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन में शिरकत करने के लिए आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से निकलकर वाल्डॉर्फ एस्टोरिया होटल पहुंचें।
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर उनके फैंस की भीड़ लगी हुई थी। लोग 'मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पीएम मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क पहुंचे।
न्यूयॉर्क में मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन को संबोधित नहीं करेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पढ़ें-अमेरिका दौरे से पहले अपाचे की डील हुई सील
इस साल भारत न्यूयार्क में जी4 के नेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, जिसका मुख्य एजेंडा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होने वाले सुधार हैं। इसके अलावा मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में शांति स्थापित करने के मसले पर आयोजित सम्मेलन में भी शरीक होंगे।
मोदी अमेरिका की यात्रा के दौरान कई वैश्विक नेताओं, बड़े निवेशकों और वित्त क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ साथ तकनीकी कंपनियों के केंद्र बन चुके सिलिकॉन वैली के अलावा फेसबुक मुख्यालय और गूगल परिसर का भी दौरा भी करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications