इस बार इन सीईओ को पीएम मोदी पढ़ाएंगे मेक इन इंडिया का पाठ
नई दिल्ली। पीएम मोदी जब 24 से 27 सितंबर तक अपने दूसरे अमेरिकी दौरे पर होंगे तो पिछली बार की तरह इस बार भी वह कई हॉट शॉट सीईओज से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी की इस साल की लिस्ट में एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक सीईओ मार्क जुकेरबर्ग से लेकर गूगल तक के सीनियर ऑफिसर्स के नाम तक शामिल हैं।
सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी इस बार भी इन सीईओज से मुलाकात कर उन्हें देश में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश तो करेंगे ही साथ ही साथ मेक इन इंडिया अभियान को भी प्रोत्साहित करने की कोशिशें करेंगे।
एक नजर डालिए पीएम मोदी इस वर्ष की सीईओ मीटिंग लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।

एप्पल के टिम कुक
पिछले दिनों एप्पल की ओर से सीईओ टिम कुक और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात की पुष्टि कर दी गई है। एप्पल के लिए भारत अब एक अहम बाजार है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी, कुक से मीटिंग के दौरान उनके साथ 'डिजिटल इंडिया' पर चर्चा कर सकते हैं।

मार्क जुकेरबर्ग
पिछले दिनों खुद जुकेरबर्ग ने इस बात का ऐलान किया है कि पीएम मोदी फेसबुक हेडक्टवार्टर के टाउन हॉल में क्यूएंडए सेशन का हिस्सा बनेंगे।

टेस्ला के एलन मस्क
टेस्ला के साउथ अफ्रीकी मूल के सीईओ एलन मस्क कई युवाओं के आदर्श बन चुके हैं। एलन की कंपनी टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाती है। एलन ने सोलर पैनल से चार्ज पावरवा्ॅल बनाई है। पीएम मोदी उनके साथ इस पावरवॉल की मदद से क्लीन एनर्जी पर बात कर सकते हैं।

गूगल अल्फाबेट के एरिक शिमिड्ट
गूगल अल्फाबेट के एरिक भी पीएम मोदी की इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

आईबीएम की गिन्नी रॉमेटी
आईबीएम की गिन्नी रॉमेटी पीएम मोदी के साथ होने वाले डिनर में शामिल होंगी। माना जा रहा है पीएम मोदी भारत में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर उनसे बात कर सकते हैं।

सिस्को के जॉन चैंबर्स
सिस्को के जॉन चैंबर्स के साथ पीएम मोदी भारत में मौजूद संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

जॉनसन एंड जॉनसन के जॉर्ज
जॉर्ज मैस्कीटा न्यूयॉर्क में होने वाले उस डिनर का हिस्सा रहेंगे जिसमें 500 फॉर्च्यून कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे।

लॉकहीड मार्टिन की मर्लिन
लॉकहीड मार्टिन भारत के डिफेंस सेक्टर में इनवेस्टमेंट के लिए काफी इच्छुक है। इसकी सीईओ मैर्लिन ए ह्यूसन की पीएम मोदी के साथ मीटिंग भारत के लिए काफी अहम हो सकती है।

फोर्ड मोटर्स के मार्क फील्ड्स
भारत, फोर्ड के लिए एक अहम बाजार है और ऐसे में इसके प्रेसीडेेंट मार्क फील्ड्स जब पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे तो उन्हें उम्मीद होगी कि भारत उनके लिए किन शर्तों पर बिजनेस और बड़ा करने को तैयार है।

क्वॉलकॉम के पॉल जैकब्स
पॉल की कंपनी भारत की डिजिटल क्रांति में काफी सहांयक हो सकती है। पीएम मोदी के साथ पॉल की मीटिंग काफी उम्मीदों भरी रहने की संभावना है।

एडोब के शांतनु नारायण
शांतनु नारायण जो दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओज में से एक हैं, पीएम मोदी के साथ मुलाकात करने वाले भारतीय मूल के टॉप सीईओज की लीग का हिस्सा होंगे।

गूगल के सुंदर पिचाई
हाल ही में गूगल ने भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को अपना सीईओ नियुक्त किया है। पीएम मोदी जब सुंदर से मिलेंगे तो वह भारत में डिजिटल रेवॉल्यूशन के बारे में उनसे बात करेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नाडेला
नाडेला दिसंबर 2014 में जब भारत आए थे तो वह पीएम मोदी से मिल चुके थे। इस बार अमेरिका में पीएम मोदी के साथ नाडेला की दूसरी मीटिंग होगी।

पेप्सिको की इंदिरा नूई
पेप्सिको की भारतीय मूल की सीईओ इंद्रा नूई पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications