कॉमनवेल्थ समिट: शेख हसीना से मिले पीएम मोदी, नहीं होगी पाक पीएम से मुलाकात

Recommended Video

      PM Modi ने नहीं की Pakistan PM Abbasi से मुलाकात, बदला अपने Foreign Tour का Plan | वनइंडिया हिन्दी

      लंदन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट(चोगम) बैठक में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैल्कम टर्नबुल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना , दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तिडेस, जमैका के पीएम एंड्रयू माइकल होलनेस, साउथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पीएम कीथ रौली से मुलाकात की।

      मोदी

      वहीं आज विदेश मंत्रालय की ओर से साफ कर दिया गया कि पीएम मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के साथ मुलाकात नहीं करेंगे। कॉमनवेल्थ के 53 देशों के इस समूह की 11वीं शिखर बैठक में इस बार का विषय साझा विकास को रखा गया है। ब्रिटेन की महारानी ने कॉमनवेल्थ देशों के लीडर्स के लिए गुरुवार को डिनर का भी आयोजन किया है। इसमें सभी 53 देशों के नेता हिस्सा लेंगे। मोदी पिछली बार इस समिट में हिस्सा लेने नहीं पहुंच पाए थे।

      कॉमनवेल्थ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पीएम मोदी की मुलाकात से सबसे अहम मुलाकात सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे से मानी जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक सेशेल्स और भारत के बीच किए गए एक गुप्त समझौते की जानकारी लीक हुई थी। इस समझौते के तहत भारत सेशेल्स के असम्पशन द्वीप में निर्माण करना चाहता है। समझौते से जुड़ी जानकारी लीक होने के बाद सेशेल्स के विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है।

      ये भी पढ़ें- मां के आंचल से लिपटकर सोई थी बच्ची, सुबह इस हाल में देखकर सन्न रह गया परिवार

      ये भी पढ़ें- पिता लालू की गैर-मौजूदगी में हुई तेज प्रताप यादव की सगाई, देखिए पहली तस्वीरें

      ये भी पढ़ें- होटल में अंतरंग मिले जोड़े, मायके आई दो बच्‍चों की मां भी थी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+