होटल में अंतरंग मिले 6 जोड़े, मायके आई दो बच्चों की मां भी कमरे में मना रही थी रंगरलियां
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर 6 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा है। हालांकि पुलिस देह व्यापार की सूचना पर छापा डालने पहुंची थी लेकिन जब मामला प्रेमी जोड़ों का निकला तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस पूरे मामले में जो सबसे अलग बात है वो ये कि इसमें एक महिला दो बच्चों की मां बतायी जा रही है। वो कुछ दिन पहले ही मायके आई थी और अपने प्रेमी के साथ होटल कमरे में थी। पुलिस ने बिना आईडी लिए प्रेमी जोड़ों को कमरा देने के आरोप में दोनों होटलों को सील कर दिया है और मालिकों पर 10-10 हजार रुपए का कोर्ट चालान किया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

कमरे का दरवाजा खुला और सामने आया शर्मनाक सच
एसएसआई राहुल राठी की अगुवाई में पुलिस टीम मंगलवार को एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान के सामने डंगवाल टावर स्थित सिटी होटल में छापा मारा। इस बीच एक कमरे का दरवाजा खुलने पर पुलिस के सामने शर्मनाक सच आ गया। खटखटाने पर जब कुछ कमरों के दरवाजे नहीं खुले तो पुलिस चेतावनी देकर उन्हें खुलवाया और जोड़ों के एक दूसरे से प्रेम करने की बात सामने आई। पुलिस होटल संचालक नजाकत के साथी समेत सभी छह जोड़ों को कोतवाली ले आई। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित ताज होटल में पुलिस ने एक युगल को पकड़ा, इसको भी पुलिस कोतवाली ले आई।

लड़कियों के परिजनों को थाने बुलवाया और फिर छोड़ा
पकड़े गए युवकों में मोहल्ला खताड़ी निवासी जीशान कुरैशी, दानिश सलमानी, कानिया निवासी मोहसिन, तेलीपुरा निवासी मो. अजीम, नई बस्ती पीरूमदारा निवासी धर्मेंद्र सैनी, गोशाला हेमपुर ऊधमसिंह नगर निवासी अमर सिंह शामिल हैं। सभी का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। महिला समेत सभी युवतियों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया। उन्हें हिदायत देकर सौंपा गया।

होटल का चार्ज 1 घंटे का 1500
पुलिस ने बताया कि होटल का मैनेजर मालिकों के इशारे पर एक घंटे रुकने का 1500 रुपए चार्ज लेता था। इतना ही नहीं अलग से पैसा लेकर होटल के वेटर कमरे में ही शराब का इंतजाम करते थे। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर प्रेमी जोड़े उनके होटल में आते थे और एक घंटा बंद कमरे में रहने के बाद वहां से चले जाते थे।

बुर्का पहन कर आई थीं कुछ लड़कियां
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक होटल से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, उनमें से ज्यादातर कॉलेज गोइंग हैं। कुछ लड़कियां हिंदू हैं, फिर भी उनके पास से बुर्का मिला है। उन्होंने बताया कि लड़कियां लोकल हैं इसलिए वो बुर्का पहनकर होटल में आती थीं ताकि उन्हें कोई पहचान न सके। इसके अलावा पकड़ी गई लड़कियों में एक महिला दो बच्चों की मां है। वो मायके कुछ दिन पहले ही आई थी और अपने प्रेमी से मिलने के लिए होटल रूम में आई थी। पुलिस ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications