इस बार 'पार्टनरशि फॉर पीस' होगी पीएम मोदी के स्पीच की थीम!
न्यूयॉर्क। 21 सितंबर को यूनाइटेड नेशंस के चार्टर के मुताबिक इंटरनेशनल पीस डे यानी अतंराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से जारी हालातों ने युनाइटेड नेशंस को मजबूर कर दिया है कि इस बार इसकी थीम शांति पर रखी जाए।

मंगलवार 15 सितंबर से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा का 70वे सत्र की थीम इस बार 'पार्टनरशिप फॉर पीस,' यानी शांति के लिए साझेदारी रखी गई है।
यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी यूएनजीए में 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस थीम को ध्यान में रखकर इस बार अपना भाषण यूएन में देंगे।
देखने वाली बात होगी कि एक ओर जहां पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि वह कश्मीर पर बात करेगा तो क्या पीएम मोदी भी पाक की ओर से जारी आतंकवाद का जिक्र करते हैं या नहीं। पिछले वर्ष पीएम मोदी ने पाक का नाम लिए बिना आतंकवाद पर बात की थी और उनकी तारीफ भी हुई थी।
यूनाइटेड नेशंस की वेबसाइट के मुताबिक इस थीम का मकसद दुनिया के हर समाज को शांति के लिए काम करने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।
इस बार यूएन के महासचिव बान की मून की ओर से सभी पक्षों से दुनिया में जारी संघर्षों पर युद्धविराम के लिए अपील की है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि वह सभी पक्षों से अपने-अपने हथियार रखने की अपील करते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को मारने और विनाश की सोच पर फुलस्टॉप लगाने को भी कहा है।
बान ने दुनिया में शांति की स्थापना की बात अपने इस संदेश में कही है। यूएन ने इस बार शरणार्थी संकट को ध्यान में रखते हुए अपनी थीम को चयन किया है। वर्ष 2005 में उस समय के महसविच कोफी अन्नान ने 22 घंटों के सीजफायर की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications