PM Modi Ukraine Visit: यूक्रेनी छात्रों को लुभा रही हिंदी भाषा, जानें PM मोदी से क्या हुई बातचीत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 23 अगस्त को यूक्रेन दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन की राजधानी कीव में छात्रों से बातचीत की, जो हिंदी भाषा पढ़ रहे है। पीएम मोदी से बातचीत करने के बाद यूक्रेन के छात्र काफी खुश नजर आए है। इस दौरान एक छात्र ने 'वंदे मातरम' भी गाकर सुनाया।

पीआईबी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कीव में स्कूल ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में हिन्दी भाषा सीख रहे यूक्रेनी छात्रों से मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों की मेधाविता और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने में उनके योगदान की सराहना की।

PM Narendra Modi

उन्होंने भारतीय संस्कृति और इतिहास को यूक्रेनी लोगों के करीब लाने के उनके प्रयासों की भी सराहना की। तो वहीं, हिंदी भाषा का अध्ययन कर रहे यूक्रेनी छात्रों में से एक ने 'वंदे मातरम' गाया। आपको बता दें कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद यूक्रेनी छात्रों में से एक ने कहा कि हम यह भी उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हिंदी भाषा सीखने वाले अधिक से अधिक लोग होंगे।

छात्रों ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद कहा कि यह यूक्रेन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बैठक है और इस बैठक के बाद यह साबित हो जाएगा कि भारत और यूक्रेन के बीच अच्छे संबंध हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हिंदी भाषा सीखने वाले अधिक से अधिक लोग होंगे।

पीएम मोदी से बातचीत के बाद हिंदी भाषा का अध्ययन कर रहे यूक्रेनी छात्रों में से एक ने कहा, 'हम बहुत खुश और उत्साहित हैं...हमने कभी नहीं सोचा था कि हम प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। हमें उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+