टाइम मैगजीन के ऑनलाइन सर्वे में पीएम मोदी को नहीं मिला एक भी वोट, फिलीपींस के राष्ट्रपति विजेता
टाइम मैगजीन के सबसे प्रभावशाली लोगों के रीडर पोल के विजेता बने फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं मिला एक भी 'यस' वोट।
न्यूयॉर्क। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिका की टाइम मैगजीन का 100 सबसे प्रभावशाली लोगों का रीडर पोल अपने नाम कर लिया है। हैरान करने वाली बात रही कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पोल में एक भी 'यस' वोट नहीं मिल सका। टाइम मैगजीन का सह एक ऑनलाइन सर्वे था।

विवादित राष्ट्रपति हैं दुतेर्ते
फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने देश में ड्रग्स के खिलाफ एक युद्ध छेड़ रखा है। फिलीपींस में ड्रग्स की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष जून में उन्होंने देश की सत्ता संभाली थी और तब से ही वह देश में एक तरह का युद्ध छेड़ हुए हैं। उनका एंटी-ड्रग कैंपेन काफी विवादों में भी रहा है और कई मानवाधिकार संस्थाओं ने इसका विरोध किया है। कई राजनेताओं जिसमें फिलीपींस के उपराष्ट्रपति लेनी रोब्रेडो शामिल हैं, उन्होंने भी राष्ट्रपति का विरोध किया है। फिलीपींस के राष्ट्रपति लगातार इस पोल में लीड लिए हुए थे। दुतेर्ते उस समय काफी चर्चा में थे जब उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को सितंबर 2016 में गाली दी थी। साथ ही बाकी नेताओं पर भी विवादित टिप्पणी की थी। पोल में दुतेर्ते को कुल पांच प्रतिशत 'यस' वोट हासिल हुए। दुतेर्ते के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू का नंबर था और उन्होंने फिलीपींस के राष्ट्रपति को कड़ी टक्कर दी। पीएम ट्रड्यू, पोप फ्रांसिस, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को तीन प्रतिशत यस वोट्स मिले। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ दो प्रतिशत यस वोट्स ही मिल सके।
पीएम मोदी को जीरो वोट
पीएम मोदी को वर्ष 2015 में टाइम के एडिटर्स की ओर से दुनिया के 100 प्रभावी लोगों में शामिल किया था। ओबामा ने पीएम मोदी के लिए मैगजीन में उनकी प्रोफाइल लिखी थी, उन्हें माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला, इजरायल के पीएम बेंजीमिन नेतान्याहू और व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर, ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जेरार्ड कश्नर समेत जीरो वोट मिले। पिछले वर्ष अमेरिका के सीनेटर और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहने वाले बर्नी सांर्ड्स ने पिछले वर्ष पोल जीता था। वहीं वर्ष 2015 में रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन इस पोल के विजेता बने थे। पिछले वर्ष रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा, गूगल के भारत में जन्में सीईओ सुंदर पिचाई और फ्लिपकार्ट के फाउंडर बिन्नी और सचिन बंसल टाइम के 100 प्रभावी लोगों की लिस्ट में शामिल थे।
-
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications