'वो देश है INDIA...', ऑस्ट्रेलिया की धरती से क्या-क्या बोले पीएम मोदी, जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Narendra Modi at Sydney: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के एंथोनी अल्बनीज के साथ मंगलवार (23 मई) को एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया।

PM Modi at Sydney

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, 'कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया वो भारत है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया में नंबर 1 स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है। अब जो देश अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है वो भारत है।'

आइए जानें पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी में कहा, ''अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है वो देश भारत है। आज IMF भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल केंद्र मानता है। वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है।''

2. पीएम मोदी ने कहा, भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत हजारों सालों की जीवंत सभ्यता है। भारत लोकतंत्र की जननी है। हमने समय के अनुसार खुद को ढाला है, लेकिन अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा टिके रहे हैं।

4. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध को 3Cकॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी पर ही आधारित है। उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती पर आधारति है। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3Eएनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन पर आधारित है। अलग-अलग काल में ये बात संभवत सही भी रही है। मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है।

5. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हम राष्ट्र को भी एक परिवार के रूप में देखते हैं और विश्व को भी एक परिवार मानते हैं। जब भारत अपनी G-20 की थीम तय करता है, तो कहता है- One Earth, One Family, One Future। जब भारत, पर्यावरण की रक्षा के लिए, solar energy के बड़े लक्ष्य तय करता है, तो कहता है- One Sun, One World, One Grid। जब भारत वैश्विक समुदाय के स्वस्थ रहने की कामना करता है तो कहता है- One Earth, One Health।

6. पीएम मोदी ने कहा, ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' हमारे घरेलू शासन का आधार रहा है, और यह वैश्विक शासन के लिए भी दृष्टि बनाता है।''

PM Modi at Sydney

7. पीएम मोदी ने कहा, ''आज भारत को 'फोर्स ऑफ ग्लोबल गुड' कहा जा रहा है। जहां कहीं भी कोई आपदा होती है, भारत मदद के लिए तैयार मिलता है। अभी हाल ही में जब तुर्किए में भूकंप ने तबाही मचाई, तब भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' के द्वारा मदद का हाथ बढ़ाया।''

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा विभिन्न राष्ट्रों को जोड़ने के लिए 'बाइंडिंग फोर्स' के रूप में काम किया है।

9. पीएम मोदी ने कहा, पिछले 9 सालों में भारत ने काफी तरक्की की है। हमने गरीब लोगों के लिए करीब 50 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। इतना ही नहीं, दरअसल भारत में पब्लिक डिलीवरी का पूरा इको-सिस्टम ही बदल गया है।

10. पीएम मोदी ने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कितनी भी भौगोलिक दूरियां क्यों न हों, हिंद महासागर हमें जोड़ता है! दोनों देशों की जीवन शैली अलग-अलग क्यों न हो, योग हमें जोड़ता है! क्रिकेट एक ऐसी चीज है जिसने हमें युगों से जोड़े रखा है... और अब टेनिस और सिनेमा भी जोड़ने वाले हैं।

पीएम मोदी के भाषण का वीडियो यहां देखें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+