जापान के टोक्यो पहुंचे PM मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
जापान के टोक्यो पहुंचे PM मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
टोक्यो, 27 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार की सुबह जापान के टोक्यो पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने आज सुबह खुद ट्वीट कर टोक्यो पहुंचने की जानकारी दी है। शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ शामिल होंगे। पीएम मोदी ने विमान से उतरते समय की उनकी तस्वीरें ट्वीट की और लिखा, ''टोक्यों पहुंच गया हूं।' उन्होंने जापानी भाषा में भी ऐसा ही एक ट्वीट पोस्ट किया।
Recommended Video

मंगलवार को शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। पूर्व जापानी पीएम शिंजो ने जापान की विदेश नीति को नया रूप दिया था, जिसमें भारत के साथ संबंधों में काफी सुधार हुआ था। शिंजो आबे की 8 जुलाई को दक्षिणी जापानी शहर नारा में एक प्रचार भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "पीएम नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंच गए हैं। आज पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। पीएम मोदी @kishida230 के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इस बैठक में भारत-जापान को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को लेकर बातें होगी और भारत-जापान के रिश्ते को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।"
इससे पहले सोमवार को, पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं भारत-जापान मित्रता के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज रात टोक्यो जाऊंगा।'' पीएम मोदी ने कहा, "मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती शिंजो आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा। हम शिंजो आबे की परिकल्पना के अनुसार भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे।''
-
Noida Airport: PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, ये रहा मिनट टू मिनट प्लान! किसकी होगी नो एंट्री? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications