ट्रंप के साथ 'कैंप डेविड' डिनर करना चाहते थे मोदी, लेकिन व्हाइट हाउस को रास नहीं आया आइडिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पिछले साल जून में अमेरिकी दौरे पर गए थे, तब उस वक्त उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कैंप डेविड में डिनर करने की इच्छा व्यक्त की थी। अमेरिकी जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड ने अपनी आने वाली किताब Fear: Trump in the White House में इसका जिक्र किया है। इस किताब में व्हाइट हाउस मे अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार को लेकर बखिया उधेड़ी गई है, जिसमें ट्रंप के लिए 'झूठा' और 'अव्यवस्थित' बताया है। ट्रंप ने इस किताब रीलिज होने से पहले ही बकवास और फिक्शन करार दिया है।

मोदी के लिए खास तामझाम की व्यवस्था नहीं...
वुडवर्ड ने अपनी किताब में लिखा,'ट्रंप के साथ कैंप डेविड जाकर मोदी डिनर करना चाहते थे, लेकिन व्हाइट हाउस ने एक सामान्य डिनर का ही आयोजन किया था।' वुडवर्ड ने लिखा कि मोदी के लिए कोई खास तामझाम की व्यवस्था नहीं की गई थी और कॉकटेल रिसेप्शन रखा गया था। मोदी के कैंप डेविड जाने की इच्छा को लेकर रिन्स प्राइबस (व्हाइट हाउस के पूर्व स्टाफ) ने कहा कि कार्ड्स में ऐसा कुछ नहीं है, तो एचआर मैकमास्टर (पूर्व नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर) भड़क उठे। मोदी के कैंप डेविड डिनर प्लान को व्हाइट हाउस से अप्रूव नहीं मिलने के बाद मैकमास्टर ने कहा, ' यह भारत है। वह (ट्रंप) भारत की रणनीतिक महत्व को समझें। पाकिस्तान का कट्टर दुश्मन है। आगे निकलने और मजबूत संबंधों के लिए जरूरी था।'

क्या है कैंप डेविड
कैंप डेविड उत्तरी वॉशिंगटन से 100 किमी दूर मेरिलैंड में स्थित एक खूबसूरत प्रेसिडेंशियल रिसॉर्ट है, जहां कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने दुनिया को टॉप लीडरों की मेजबानी की है। कैंप डेविड एकांत और शांत जगह है, जहां कई विदेशी नेताओं के साथ डीनर से लेकर डील तक अमेरिकी राष्ट्रपति मेजबानी करते हैं। व्हाइट हाउस इस जगह को किसी खास अमेरिकी मेहमान या कोई महत्वपूर्ण डील पर चर्चा के लिए फिक्स करती है। पूर्व राष्ट्पति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट के वक्त से विदेशी मेहमानों के लिए कैंप डेविड एक आइडियल प्लेस बनी हुई है।

कौन हैं वुडवर्ड?
अमेरिका में बॉब वुडवर्ड एक प्रसिद्ध खोजी पत्रकार हैं, जिन्होंने 1970 में वॉटरगेट स्कैंडल में पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की भूमिका का खुलासा किया था। वुडवर्ड ने कई नेताओं पर किताबें लिखी है, जिसमें जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा भी शामिल है। अमेरिका में आज के दौर में वुडवर्ड को सबसे अधिक सम्मानित पत्रकार के रूप में देखा जाता है। वह एक जाने-माने राजनीतिक विशेषज्ञ भी हैं।
यह भी पढ़ें: बुक में खुलासा- ट्रंप ने दिया था सीरियाई राष्ट्रपति असद को मारने का आदेश












Click it and Unblock the Notifications