फ्रांस में बास्तील दिवस पर उड़ेंगे भारतीय विमान, जानिए US दौरे की तरह PM मोदी की ये यात्रा क्यों है खास?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे फ्रांस की राष्ट्रीय परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-फ्रांस कई वाणिज्यिक और गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट डील पर काम कर रहे हैं जिस पर पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान दस्तखत कर सकते हैं।

गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट डील का आशय ये है कि किसी महत्वपूर्ण डील के लिए कोई ओपन टेंडर नहीं होगा, बल्कि ये सौदा सरकार से सरकार के बीच होगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी भारत और फ्रांस सरकार के बीच ऐसी ही डील हो चुकी है जिसमें भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे।

PM Modi visit France

प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस उच्च 'रक्षा खरीद परिषद' सौदे को अंतिम मंजूरी दे सकते हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच कई डिफेंस डील होने की संभावना है। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन ने एएनआई को बताया कि पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण डील पर दस्तखत करेंगे।

फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि वे साझेदारी की भावना से काम करते हैं। लेनैन ने कहा कि फ्रांसीसी कंपनियां मेक इन इंडिया के लिए वर्षों से मेक इन इंडिया को लेकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे आत्मनिर्भर भारत के दर्शन को पूरी तरह से समझ चुके हैं। वास्तव में वे बेस्ट टेक्नोलॉजी को साझा करना चाहते हैं और भविष्य में एक साथ विकास करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बास्तील दिवस पर सम्मानित अतिथि होंगे, जहां भारतीय सैनिक परेड में हिस्सा लेंगे और भारत के राफेल आसमान में उड़ान भरेंगे।
फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि यह साल बाकी वर्षों से खास है। इस साल भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। हम चाहते थे कि परेड में भारतीय सैनिक हों और भारतीय राफेल भी हो।

फ्रांसीसी राजदूत ने कहा, "भारतीय पीएम और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। उनकी व्यक्तिगत रिश्ते बहुत अच्छे हैं, वे अक्सर एक-दूसरे को फोन करते हैं, सलाह-मशविरा करते हैं, चर्चा करते हैं, बहुत सीधी बात करते हैं।"

रिपोर्ट के मुताबिक भारत और फ्रांस राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ पर नए सहयोग के लिए एक रोडमैप भी तैयार करेंगे। इसके साथ ही फ्रांसीसी राजदूत ने पुष्टि की कि 36 राफेल विमानों की खेप भारतीय वायु सेना को पहुंचा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+