'अमेरिका-इंडिया दुनिया का AI पावर है', न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों के बीच बोले पीएम मोदी

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतियों को संबोधित किया। वहीं, पीएम मोदी को सुनने के लिए भारतीय समुदाय के लोग लॉन्ग आइलैंड में नासाऊ कोलिज़ीयम पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत नमस्ते के साथ की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नमस्ते यूएस! अब हमारा नमस्ते भी ग्लोबल हो गया है। यह सब आपने किया है, आपका प्यार मेरा सौभाग्य है। इस दौरान बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को, भारतीय प्रवासियों के सामर्थ्य को समझता रहा हूं। जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था तब भी समझता था और आज भी समझता हूं।

PM Narendra Modi

मेरे लिए, आप सभी भारत के सशक्त ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। इसीलिए मैं आपको 'राष्ट्रदूत' कहता हूं। उन्होंने कहा कि हम जहां जाते हैं वहां सबको परिवार मानकर उनसे घुल-मिल जाते हैं। हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाएं और सैकड़ों बोलियां हैं, दुनिया के सभी धर्म और आस्थाएं हैं और फिर भी हम एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है। आपके कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता का कोई मुकाबला नहीं है। आप भले ही सात समंदर दूर हों, लेकिन किसी समंदर में इतनी गहराई नहीं है कि वह आपको भारत से दूर कर सके। मां भारती ने हमें जो सिखाया है, उसे हम कभी नहीं भूल सकते।

हम जहां भी जाते हैं, सभी को परिवार के रूप में स्वीकार करते हैं। विविधता को समझना, विविधता को जीना हमारी रगों में है। इस दौरान पीएम मोदी ने AI का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया के लिए AI का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेकिन मैं मानता हूं कि AI का मतलब है 'अमेरिकन-इंडियन'...अमेरिका-इंडिया यह जज़्बा है और वही दुनिया का AI पावर है।

पीएम मोदी ने बोलते हुए आगे कहा कि मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, हर नेता भारतीय प्रवासियों की तारीफ करता है। कल राष्ट्रपति बाइडेन मुझे अपने घर, डेलावेयर ले गए। उनकी आत्मीयता, गर्मजोशी मेरे लिए हृदय को छू लेने वाला क्षण था। वह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है, यह सम्मान आपका है, और यहां रहने वाले लाखों भारतीयों का है।

मैं राष्ट्रपति बाइडेन और आप लोगों का आभारी हूं। 2024 का यह वर्ष पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ कुछ देशों के बीच संघर्ष और तनाव है, दूसरी तरफ कई देशों में लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है। लोकतंत्र के इस जश्न में भारत और अमेरिका एक साथ हैं।

इस दौरान पीएम मोदी 'पुष्प' को परिभाषित किया। कहा कि आपको एक शब्द 'पुष्प' याद रहेगा 'पुष्प', मैं इसे इस प्रकार परिभाषित करता हूं 'पी' से प्रगतिशील भारत, 'यू' से अजेय भारत, 'एस' से आध्यात्मिक भारत, 'एच' से मानवता प्रथम को समर्पित भारत और 'पी' से समृद्ध भारत।'पुष्प' की सभी पांच पंखुड़ियां को मिलाकर ही हम विकसित भारत बनाएंगे।"

न्यूयॉर्क में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी आज 23 शहरों में मेट्रो है, आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है और इसका हर रोज़ विस्तार हो रहा है। 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी आज 2 लाख से भी ज्यादा पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है।

उन्होंने कहा कि जिस काम में पहले सालों लग जाते थे अब महीनों में हो रहा है। इतना ही नहीं, पीएम ने कहा कि आज भारत का 5G बाजार अमेरिका से भी बड़ा है। यह दो साल के भीतर हुआ है। अब भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर काम कर रहा है। एक जमाना था जब हम मोबाइल आयातक थे, आज हम मोबाइल निर्यातक बन गए हैं।

अब भारत पीछे नहीं चलता, अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है, अब भारत नेतृत्व करता है। भारत रुकने वाला है, भारत अब थमने वाला नहीं है, भारत चाहता है दुनिया में ज्यादा से ज्यादा डिवाइस मेड इन इंडिया चिप पर चलें। हमने सेमिकंडक्टर सेक्टर को भी भारत की तेज ग्रोथ का आधार बनाया है।

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप मेड इन इंडिया चिप यहां अमेरिका में भी देखेंगे। यह छोटी सी चिप विकसित भारत की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और यह 'मोदी की गारंटी' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+