PM Modi US Visit: पीएम मोदी के लिए बाजरा केक-टैंगी एवोकैडो सॉस समेत परोसे जाएंगे ये खास व्यंजन, जानें मेनू
PM Modi State Dinner Menu: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के बाद स्टेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं। व्हाइट हाउस पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने उनका स्वागत किया।
इसके साथ ही स्टेट डिनर के लिए मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। स्टेट डिनर के लिए लिए मुकेश और नीता अंबानी पहुंची हैं। आनंद महिंद्रा भी पहुंच चुके हैं। साथ ही सत्या नडेला और सुंदर पिचाई भी पहुंच चुके हैं।

पीएम मोदी के लिए खास शाकाहारी भोजन परोसे जाएंगे। जिल बिडेन ने इसका मेनू तैयार किया है। जिसमें बाजरा भी परोसे जाएंगे। स्टेट डिनर के मेनू में नींबू-डिल दही सॉस, कुरकुरा बाजरा केक, ग्रीष्मकालीन स्क्वैश, मैरीनेटेड बाजरा और ग्रील्ड मकई कर्नेल सलाद, संपीड़ित तरबूज, टैंगी एवोकैडो सॉस, भरवां पोर्टोबेलो मशरूम, मलाईदार केसर-युक्त रिसोट्टो, गुलाब, इन्फ्यूज्ड स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक और इलायची शामिल है।
जिल बिडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित रात्रि भोज के मेनू के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी के लिए क्या-क्या व्यंजन परोसे जाएंगे।
जिल बिडेन ने तैयार किया मेनू
जिल बिडेन ने पीएम मोदी के लिए आयोजित होने वाले राजकीय रात्रिभोज के लिए मेनू तैयार करने के लिए अतिथि शेफ नीना कर्टिस, व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन के साथ काम किया।
बाजरा केक समेत ये है खास डिश
अतिथि शेफ नीना कर्टिस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित होने वाले राजकीय रात्रिभोज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं कि भारत अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मना रहा है। हमने मैरीनेटेड बाजरा को अपने मेनू में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी और जिल बिडेन ने नेशनल साइंस फाउंडेशन का किया दौरा, अमेरिका-भारत के छात्रों से की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications