PM Modi US Visit: अमेरिका यात्रा से पहले न्यूजर्सी के रेस्टोरेंट में लॉन्च होगा 'मोदी जी थाली'
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले न्यूजर्सी के रेस्टोरेंट में 'मोदी जी थाली' लॉन्च होगा। राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल में पीएम मोदी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका जा रहे हैं।
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा से पहले, न्यूजर्सी स्थित एक रेस्त्रां में विशेष 'मोदी जी थाली' तैयार की गई है। मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका जा रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी भी करेंगे। पहली राजकीय यात्रा पर जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम भी बनेंगे।

पीएम मोदी के स्वागत में शेफ श्रीपाद कुलकर्णी ने खास थाली क्यूरेट की है। 'मोदी जी थाली' में खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसो दा साग, और दम आलू से लेकर कश्मीरी, इडली, ढोकला, छाछ और पापड़ को शामिल किया गया है।
बाजरा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए, रेस्तरां ने बाजरा का उपयोग करके तैयार शानदार थाली तैयार की है। इसी रेस्टोरेंट के मालिक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को समर्पित एक और थाली लॉन्च करने की योजना भी बनाई है।
रेस्त्रां के मालिक ने कहा, "हम थाली को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।" उन्होंने कहा, थाली लोकप्रिय होगी इस बात का पूरा भरोसा है। मोदी जी थाली के बाद डॉ जयशंकर थाली लॉन्च करने की भी योजना बना रहा हूं, क्योंकि वे भी भारतीय अमेरिकी समुदाय के बीच रॉकस्टार की तरह लोकप्रिय हैं।
आयोजकों ने घोषणा की है कि भारतीय अमेरिकी 18 जून को पूरे अमेरिका के 20 प्रमुख शहरों में 'भारत एकता दिवस' मार्च के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं।
#WATCH | A New Jersey-based restaurant launches Modi Ji Thali for PM Narendra Modis upcoming State Visit to the US. Restaurant owner Shripad Kulkarni gives details on the Thali. pic.twitter.com/XpOEtx9EDg
— ANI (@ANI) June 11, 2023
बता दें कि भारत सरकार की अपील पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 2023 को मिलेट्स ईयर यानी अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया है। 2019 में भारत सरकार की सिफारिश के बाद 2023 को पहली बार बाजरा वर्ष मनाया जा रहा है।
पहले भी बनी हैं मोदी स्पेशल थाली
यह पहली बार नहीं है जब किसी रेस्टोरेंट ने पीएम मोदी के नाम पर थाली क्यूरेट की है। इससे पहले 2022 में 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले, दिल्ली के एक रेस्तरां ने 56 इंच की 'नरेंद्र मोदी थाली' लॉन्च की थी। कनॉट प्लेस, दिल्ली के ARDOR 2.1 नाम के रेस्तरां में 56 आइटम थे। ग्राहकों के पास शाकाहारी और मांसाहारी भोजन चुनने का विकल्प था।
ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने स्पेशल थाली के बारे में समाचार एजेंसी ANI को पहले बताया, "मैं पीएम मोदी-जी का बहुत सम्मान करता हूं। वह हमारे राष्ट्र का गौरव हैं और हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते थे। इसलिए, हमने '56 इंच मोदी जी' थाली लॉन्च करने का फैसला किया।
हम प्रधानमंत्री को यह थाली उपहार में देना चाहते हैं। चाहते हैं कि वह रेस्त्रां में आएं और इसका लुत्फ उठाएं। सुरक्षा कारणों से हम ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए यह उनके सभी प्रशंसकों के लिए है जो प्रधानमंत्री से प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications