महात्मा गांधी के संदेश को आज विश्व अपना रहा है-पीएम मोदी
ब्रिस्बेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के रोमा स्ट्रीट पर गांधी प्रतिमा का अनावरण किया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो अक्टूबर को सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक युग का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिन समस्याओं से जूझ रहा है उसका समाधान गांधी जी की सोच में मिलता है। दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग और आतंकवाद से बुरी तरह जूझ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के मुख्य अंश
- ग्लोबल वार्मिंग और आतंकवाद दुनिया की बड़ी समस्या
- आवश्यकता से अधिक प्रकृति का दोहन ही ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बड़ा कारण है।
- महात्मा गांधी कभी भी आवश्यकता से अधिक प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग नहीं करते थे।
- बापू प्रकृति के लिए काफी सजग थे, अगर उनके जीवन को हम अपनाते तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपट सकते हैं।
- अहिंसा सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का शस्त्र नहीं था।
- दुनिया को गांधी के संदेश को अपनाना चाहिए, जिससे विश्वस्तर पर शांति आ सकती है।
- कोई सिर्फ बड़ा है इस नाते उसे दूसरों पर अपना अधिकार नहीं जताना चाहिए।
- दुनियाभर के देशों को एक साथ मिलकर चलना चाहिए।
- दुनिया अब महात्मा गांधी के संदेश को अपना रही है।
इस मौके पर ब्रिस्बेन के मेयर लॉर्ड ग्रेहम ने कहा कि पिछले तीन दिनों में जो ऑस्ट्रेलिया में हुआ उसे देखकर महात्मा गांधी काफी खुश होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरे का आज तीसरा दिन है।












Click it and Unblock the Notifications