इजरायल- हमास युद्ध के बीच पीएम मोदी की जॉर्डन किंग से बात, आतंकवाद, हिंसा से जुड़े मुद्दों पर अहम चर्चा
इजराल और हमास के बीच जारी युद्ध के चलते हालत खराब होते जा रहे हैं। गाजा में मानवीय सहायता की आवश्यकता मौजूदा समय में उपलब्धतता के कई गुना काफी है। इसका मतलब ये है कि वहां आम जीवन बेहद कठिन हो गया है। नागरिकों के सिर पर मौत मंडरा रही है। ऐसे में भारत और जार्डन ने साझा रूप से चिंता व्यक्त की है। सोमवार को जार्डन किंग शाह अब्दुल्ला की पीएम मोदी से बात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने इजरायल और हमास के बीच हालत को लेकर काफी चिंतित दिखे।
गाजा में हालात बेहद खराब हैं। हमास को पूरी तरह तबाह करने के मिशन के तहत इजराइल ने हमले और तेज कर दिए हैं। बीती रात को इजरायल की ओर लगातार ग्राउंड हमले किए गए। इजरायली सेना के एक बयान में कहा गया कि बख्तरबंद और पैदल सेना बटालियन ने गाजा के अंदर कई हमले किए हैं। हालात को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा तेज है। हमास की ओर से इजरायल में किए गए भीषण नरसंहार के बाद अधिकतर देश आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के समर्थन में हैं। ऐसे में पीएम मोदी और जॉर्डन के राजा शाह अब्दुल्ला II के बीच अहम बातचीत हुई।

दोनों नेताओं के बीच बाचतीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जॉर्डन के महामहिम शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। पश्चिम एशिया क्षेत्र के विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन के नुकसान के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं। सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।"
इजराइल और हमास बीच गाजा में जारी हमलों के चलते अरब देशों में टेंशन बढ़ गई है। पिछले हफ्ते गाजा के एक अस्पताल पर हवाई हमला हुआ था। जिसके बाद जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने घोषणा अम्मान में किंग अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के साथ शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications