PM Modi France Slovakia Visit: 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi France Slovakia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात के अलावा मोदी G-7 समिट में भी शामिल होंगे।

यह दौरा भारत के यूरोप के साथ बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और टेक्नोलॉजी सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। खास बात यह है कि स्लोवाकिया की यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

PM Modi G7 Summit France

PM Modi G7 Summit France: फ्रांस में मैक्रों के साथ होगी अहम बैठक

दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी 13 और 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहेंगे। यहां उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों की समीक्षा करेंगे और रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा तथा इंडो-पैसिफिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हाल ही में दोनों देशों के रिश्तों को "स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप" के स्तर तक बढ़ाया गया है, इसलिए इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं: PM Modi के चक्कर में दोबारा बना व्हाइट हाउस का स्टेट डिनर, कर दी थी अजब फरमाइश, बाइडन की पत्नी ने बताया किस्सा

'भारत इनोवेट्स' इवेंट में स्टार्टअप्स पर फोकस

फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस इवेंट में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स, इनोवेशन कंपनियां और वेंचर कैपिटल फंड्स हिस्सा लेंगे। भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के तहत आयोजित यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे निवेश और नई साझेदारियों के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरान उनकी मुलाकात स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और अन्य वरिष्ठ नेताओं से होगी। दोनों देश रक्षा, उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, डिजिटल टेक्नोलॉजी और व्यापार सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। यह यात्रा मध्य यूरोप में भारत की बढ़ती कूटनीतिक पहुंच का संकेत मानी जा रही है।

ये भी पढे़ं: फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत

G-7 समिट में दुनिया के नेताओं से करेंगे मुलाकात

यूरोप दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में आयोजित G-7 समिट में भी हिस्सा लेंगे। इस मंच पर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक संघर्ष जैसे विषय एजेंडे में रह सकते हैं। समिट के इतर मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें भी कर सकते हैं। ऐसे में यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+