पीएम मोदी ने दुबई क्राउन प्रिंस से मुलाकात की शेयर की फोटो, दोनों देशों के संबंधों के बारे में जताई ये उम्मीद
दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भारत की दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। नई दिल्ली मे दुबई के क्राउन प्रिंस का भव्य स्वागत किया गया
। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। क्राउन प्रिंस से मुलाकात के तुरंत बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो शेयर की और एक पोस्ट लिखी।

बता दें दुबई दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यह मुलाकात संबंधों को गहरा करने और भविष्य में सहयोग के लिए और अधिक अवसर तलाशने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
पीएम मोदी ने भारत-यूएई के भविष्य के संबंधों को लेकर जताई उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा "दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मिलकर खुशी हुई। दुबई ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विशेष यात्रा हमारी गहरी दोस्ती की पुष्टि करती है और भविष्य में और भी मजबूत सहयोग का मार्ग प्रशस्त करती है।"
दुबई क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या कहा?
इतना ही नहीं इस मुलाकात के बाद दुबई क्राउन प्रिंस ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत में यूएई-भारत संबंधों की मजबूती की पुष्टि की, जो विश्वास पर आधारित है। हमारे संबंध अवसरों, इनोवेशन और स्थायी समृद्धि से भरा भविष्य बनाने के साझा दृष्टिकोण से प्रेरित है।"
पहली बार दुबई क्राउन आए भारत
गौरतलब है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच यह आदान-प्रदान केवल एक औपचारिक बैठक नहीं थी, बल्कि दोनों देशों द्वारा वर्षों से पोषित की गई मजबूत, स्थायी साझेदारी का प्रमाण था। भारत-यूएई संबंधों को मजबूत करने के लिए ये दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आए।
क्राउन प्रिंस ने विदेश मंत्री,रक्षा मंत्री से भी की मुलाकात
क्राउन प्रिंस ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रमुख भारतीय अधिकारियों के साथ बैठकें कीं, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों की गहराई पर जोर दिया गया। चर्चा का उद्देश्य सहयोग के नए अवसरों की खोज करना और यूएई और भारत के बीच मजबूत संबंधों को मजबूत करना था। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित अतिथि को दोपहर के भोजन के साथ सम्मानित किया, जिसमें यूएई के प्रति भारत के गर्मजोशी और सम्मान को दर्शाया गया।
विदेश मंत्री ने क्राउन प्रिंस से मुलाकात के बाद क्या कहा?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्राउन प्रिंस के आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा "मुझे दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री महामहिम शेख हमदान मोहम्मद का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं हमारे व्यापक सहयोग और जीवंत संबंधों के प्रति उनकी सकारात्मक भावनाओं की सराहना करता हूं।"
PM Modi tweets, "Glad to meet Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum, the Crown Prince of Dubai. Dubai has played a key role in advancing the India-UAE Comprehensive Strategic Partnership. This special visit reaffirms our deep-rooted friendship and paves the way for… pic.twitter.com/P3cw1GrJPJ
— ANI (@ANI) April 8, 2025












Click it and Unblock the Notifications