PICS: लाओस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा की मुलाकात
लाओस। वियनताने में आसियान शिखर सम्मेलन से अलग अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच दो वर्षों में यह आंठवीं मुलाकात है।

दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा
गुरुवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच इस मुलाकात में दोनों ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका के बीच जहां सिविल न्यूक्लियर संबंंधों पर बात हुइ्र तो क्लामेट चेंज का भी जिक्र हुआ।
राष्ट्रपति ओबामा से मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही। दोनों ने इस मुलाकात में भाारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर चर्चा हुई।
ओबामा ने की पीएम मोदी की तारीफ
इस मीटिंग पर सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई उसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति ओबामा ने पीएम मोदी के उन प्रयासों की सराहना की जिसमें भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई कड़े उपाय किए गए हैं।
राष्ट्रपति ओबामा ने भरोसा जताया कि जीएसटी के पास हो जाने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
ओबामा ने मीटिंग के दौरान एक बार फिर पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही भारत के दोस्त रहे हैं और भविष्य में भी यह दोस्तीी आगे बढ़ती रहेगी। ओबामा ने भारत को एक मजबूत साझीदार करार दिया
ताज महल न देख पाने का अफसोस
इस मुलाकात में ही राष्ट्रपति ओबामा ने पीएम मोदी से मजाक में कहा कि उन्हें और मिशेल को इस बात का अफसोस है कि वह ताजमहल नहीं देख पाए।
वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस की परेड में राष्ट्रपति ओबामा ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की थी। उन्हें और मिशेल को आगरा स्थित ताज महल का दीदार भी करना था लेकिन सऊदी अरब के सुल्तान किंग अब्दुल्ला की मृत्यु की वजह से उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications