PM Modi Maldives Visit: दौरे का दिखने लगा असर, COP 33 में भारत का समर्थन करेगा मालदीव
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव दौरे का दूसरा दिन है। शनिवार को पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रीय दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पीएम के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद रहे। मुइज्जू ने सत्ता संभालने के बाद भारत से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। चीन के प्रति अपना झुकाव स्पष्ट करते हुए वह भारत को ही आंख दिखाने लगे थे।
पिछले दो वर्षों में भारत और मालदीव के रिश्तों में भारी तनाव आ गया था। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे के साथ दोनों देशों के संबंध पटरी पर लौटते दिख रहे हैं। भारत ने 2028 संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी के लिए समर्पित सीओपी-33 सेल का गठन किया है। मालदीव ने इसके लिए भारत को समर्थन देने का ऐलान किया है।

PM Modi बने मालदीव के स्वतंत्रता समारोह के विशिष्ट अतिथि
मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन माले के रिपब्लिक स्क्वायर में किया गया। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। पीएम मोदी के इस दौरे का सकारात्मक असर दिखने लगा है। भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। मालदीव को भारत 4,850 करोड़ रुपये का ऋण देगा। साथ ही, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: History of Maldives: मालदीव में कभी रहते थे हिन्दू और बौद्ध, वहां कैसे बसे 98% मुस्लिम? ओडिशा से गहरा नाता!
PM Modi Maldives Visit: चीन को मुइज्जू ने दिया बड़ा संदेश
मालदीव की भौगोलिक स्थिति चीन और भारत दोनों के लिए रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण है। मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद से चीन ने इस द्वीपीय देश में अपना दखल बढ़ाना शुरू कर दिया है। हालांकि, 60वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मालदीव के राष्ट्रपति ने अहम बयान दिया है। माना जा रहा है कि वह चीन की साम्राज्यवादी मंसूबों के प्रति सचेत हो गए हैं। मुइज्जू ने कहा कि हम किसी भी विदेशी ताकत को अपने ऊपर हावी होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, 'मालदीव पर विदेशी ताकतें हावी नहीं हो सकती हैं। हमने इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर पुलिस और सेना को मजबूत करने का काम किया है।'
यह भी पढ़ें: PM Modi in Maldives: 'पड़ोसी पहले' नीति पर सक्रिय PM मोदी, अब मालदीव में कूटनीतिक संबंधों को देंगे नई दिशा
PM Modi Maldives Visit: भारत ने मालदीव को दी राहत
मालदीव और भारत के बीच ऐतिहासिक तौर पर बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। गृहयुद्ध से लेकर बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में मालदीव का साथ भारत ने दिया है। अब एक बार फिर पीएम मोदी ने इस द्वीपीय देश के साथ भागीदारी मजबूत करने के लिए बड़े ऐलान किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली को हिंद महासागर के द्वीपसमूह मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है।
भारत ने मालदीव के साथ संबंधों में विश्वास बहाल करने के लिए ऋण भुगतान दायित्वों को 40 प्रतिशत तक कम करने का भी निर्णय लिया है। इसे 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर से घटाकर 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है। इससे मालदीव को अपनी आर्थिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications