पीएम मोदी ने की ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से फोन पर बात, दिया भारत आने का न्यौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी की जीत और उनके पीएम बनने पर बधाई देने के साथ उन्हें भारत में आमंत्रित किया। भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शनिवार पर फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी और कीर भारत-ब्रिटेन संबंधों को याद किया और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को भारत आने का न्यौता भी दिया।

यूके में इस बार लेबर पार्टी की सरकार बनी है। कीर स्टार्मर ने इस बार ऋषि सुनक को रिप्लेस कर दिया है। ऐसे में पीएम ने ब्रिटेन के नए पीएम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने समकक्ष से बातचीत के दौरान ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की गई। मोदी और स्टॉर्मर ने लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

PM Modi invites Keir Starmer

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने स्टॉर्मर को जल्द भारत आने का निमंत्रण भी दिया और दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'कीर स्टॉर्मर से बात करके खुशी हुई। उन्हें ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। हम अपने लोगों की प्रगति, समृद्धि और वैश्विक भलाई के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर जोर देते हैं। साथ ही, मजबूत भारत-ब्रिटेन आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'ब्रिटेन के आम चुनाव में जीत पर कीर स्टॉर्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, पारस्परिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की उम्मीद करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+