PM Modi G7 Summit: कनाडा में नहीं होगी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात, जानिए क्या है वजह?
PM Modi G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 के G‑7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित कैलगरी पहुंचे हैं, इस दौरान विश्व नेताओं के साथ वो ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
तीन देशों की यात्रा पर गए PM मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर पहले साइप्रस पहुंचे थे और आज वहां से कनाडा आए हैं। इस सम्मेलन में पीएम मोदी विश्व के कई दिग्गज नेताओं से मिलेंगे लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि इस सम्मेलन में अब पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात नहीं हो पाएगी।

आपको बता दें कि पूरी दुनिया की नजर मोदी और ट्रंप की मुलाकात पर थी जो कि इंडिया-पाकिस्तान के सीजफायर के बाद होने वाली थी,जिसका क्रेडिट ट्रंप खुद ले रहे हैं और भारत इसको गलत बता रहा है।
ट्रंप ने अपना दौरा बीच में ही खत्म करने का फैसला लिया
लेकिन अब ऐसा हो नहीं पाएगा क्योंकि ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण ट्रंप ने अपना दौरा बीच में ही खत्म करने का फैसला लिया है और इसी वजह से वो जल्द ही वाशिंगटन डीसी लौट जाएंगे, जिससे उनकी और पीएम मोदी की मुलाकात फिलहाल संभव नहीं है।
G7 समिट का उद्देश्य (PM Modi G7 Summit)
G7 (ग्रुप ऑफ सेवन) दुनिया के सात सबसे विकसित देशों - कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका - का एक समूह है। इसके सदस्य वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसमें भारत को एक विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समिट का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और भू-राजनीतिक संकटों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।
प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को लगातार मजबूत कर रहा है। समिट में भाग लेकर भारत जलवायु परिवर्तन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, वैश्विक शांति, और विकासशील देशों के मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखेगा।
शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जो भारत के ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद हो रहा है, जिसमें 22 अप्रैल के पहलगाम हमलों के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था।
कनाडा-भारत संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की कोशिश (PM Modi G7 Summit)
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने पर पूर्व कनाडाई मंत्री उज्जल दोसांझ ने कहा कि 'ये कनाडा-भारत संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की कोशिश है।'












Click it and Unblock the Notifications