विदेश में भारतीय संस्कृति का जादू! साइप्रस की महिला नेता ने PM मोदी के छुए पैर, Viral हुआ Video
PM Modi Cyprus visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइप्रस दौरे के दौरान एक गर्व से भर देने वाला नजारा देखने को मिला। निकोसिया सिटी काउंसिल की सदस्य माइकेला किथ्रेओटी मलापा (Michaela Kythreoti Mhlapa) ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उनके पैर छूकर भारतीय संस्कृति को सम्मान दिया। पीएम मोदी ने भी पैर छूने पर महिला सांसद को आशीर्वाद दिया। यह पल न सिर्फ वहां मौजूद लोगों के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बन गया।
यह दृश्य निकोसिया शहर के ऐतिहासिक केंद्र में उस वक्त देखने को मिला, जब पीएम मोदी वहां पहुंचे थे। माइकेला के इस भाव ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को भी भावुक कर दिया और उन्होंने साइप्रस की इस नेता की भारतीय संस्कृति की समझ और सम्मान की प्रशंसा की। पीएम मोदी के पैरे छूने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- ये दिल को छू लेने वाला पल है
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस घटना को "दिल को छू लेने वाला पल" बताते हुए कहा, "यह दिखाता है कि भारत के शाश्वत मूल्य-विनम्रता और श्रद्धा-अब दुनिया भर में गूंज रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी प्रतिक्रिया भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक प्रभाव का प्रतीक है।"
पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी को ''ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III'' से सम्मानित किया गया। यह साइप्रस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो वहां के पहले राष्ट्रपति के नाम पर दिया जाता है।
सम्मान ग्रहण करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। मैं इसे भारत-साइप्रस की मित्रता, साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं।"
रणनीतिक रूप से अहम है PM मोदी का है यह दौरा
पीएम मोदी की यह यात्रा कनाडा में G7 सम्मेलन समेत तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। यह दौरा उस समय हो रहा है जब पाकिस्तान और तुर्की के संबंधों में नजदीकी देखी जा रही है। साइप्रस, जो अगले साल यूरोपीय यूनियन काउंसिल की अध्यक्षता करने वाला है, भारत के लिए मेडिटेरेनियन क्षेत्र में एक रणनीतिक साझेदार बनकर उभरा है।
निकोसिया ने पहले भी भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के प्रयासों का समर्थन किया था। इस पूरे घटनाक्रम ने भारत की सांस्कृतिक शक्ति और वैश्विक कूटनीतिक प्रभाव को एक बार फिर दुनिया के सामने रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications