PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जो बाइडेन और ऋषि सुनक को पछाड़ा, देखिए पूरी लिस्ट
सर्वेक्षण एजेंसी 'मॉर्निंग कंसल्ट' ने आंकड़ों के आधार पर ये सर्वेक्षण जारी किया है, जिसमें दुनिया के तमाम प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।

Most popular world leader: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया है। 'मॉर्निंग कंसल्ट' ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं को लेकर एक सर्वेक्षण जारी किया है, जिसमें प्रधानमनंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जैसे नेता, लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी से पीछे हैं। आपको बता दें, कि 'मॉर्निंग कंसल्ट' एक सर्वेक्षण कंपनी है, दो आधुनिक नेकाओं के लिए गये फैसलों के आधार पर उनकी स्वीकार्यता को मापने का काम करती है।
पीएम मोदी बने सबसे लोकप्रिय
'मॉर्निंग कंसल्ट' ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता चुने गये हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वेबसाइट ने कहा है, कि "लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग 22-28 मार्च 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। अप्रूवल रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों से बातचीत के आधार पर तैयार की जाती है और फिर उनके दिए गये अंकों का औसत निकाला जााता है। इस सैंपल साइज में देश के अलग अलग हिस्सों को शामिल किया जाता है और फिर अप्रूवल रेटिंग तैयार की जाती है। हालांकि, इस बार की अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को 2 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इससे पहले 5 मार्च को जब 'मॉर्निंग कंसल्ट' ने आंकड़े जारी किए थे, तो उस सर्वेक्षण में पीएम मोदी को 78 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली थी और वो शीर्ष स्थान पर बरकरार थे।
विश्व के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट
नरेंद्र मोदी (भारत) 76%
एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (मेक्सिको) 61%
एंथोनी अल्बनीज (ऑस्ट्रेलिया) 55%
एलेन बेर्सेट (स्विट्जरलैंड) 53%
लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा (ब्राज़ील) 49%
जियोर्जिया मेलोनी (इटली) 49%
जो बाइडेन (संयुक्त राज्य अमेरिका) 41%
अलेक्जेंडर डी क्रू (बेल्जियम) 39%
जस्टिन ट्रूडो (कनाडा) 39%
पेड्रो सांचेज़ (स्पेन) 38%
ओलाफ स्कोल्ज (जर्मनी) 35%
ऋषि सुनक (यूके) 34%
इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) 22%
रविवार को जारी किया गया है लिस्ट
मॉर्निंग कंसल्ट ने रविवार को सूची जारी की है, और इसकी वेबसाइट के मुताबिक, ये कंपनी राजनीतिक चुनावों, निर्वाचित अधिकारियों और मतदान के मुद्दों पर वास्तविक समय के डेटा प्राप्त करने में माहिर है। फर्म ने कहा, कि वह वैश्विक स्तर पर प्रतिदिन लगभग 20,000 लोगों के इंटरव्यू लेती है। कंपनी के मुताबिक, "वैश्विक नेता और देश प्रक्षेपवक्र डेटा किसी दिए गए देश में सभी वयस्कों के सात-दिवसीय मूविंग एवरेज पर आधारित है ... संयुक्त राज्य अमेरिका में औसत नमूना आकार लगभग 45,000 लोगों है। अन्य देशों में, नमूना आकार लगभग 500-5,000 के बीच होता है।" ऑनलाइन एकत्र किए गए ये इंटरव्यू किसी देश में वयस्कों के प्रतिनिधि नमूनों के बीच किए जाते हैं। वहीं, वेबसाइट ने ये भी बताया है, कि भारत में शिक्षित आबादी के बीच इंटरव्यू के आधार पर ये सर्वे तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications