दलाई लामा को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई ,चीन को लगी मिर्ची, दिया ये रिएक्शन
Dalai Lama News: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता और प्रमुख दलाई लामा ने 6 जुलाई, 2025 को हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में मुख्य तिब्बती मंदिर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजने और समारोह में केंद्रीय मंत्री के शामिल होने का चीन ने सोमवार को विरोध जताया है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, '14वें दलाई लामा एक राजनीतिक निर्वासित इंसान हैं जो लंबे समय से चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उन्होंने धर्म की आड़ में तिब्बत को चीन से अलग करने की कोशिश की है।'

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू और राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और सिक्किम के मंत्री सोनम लामा ने धर्मशाला में तिब्बती नेता के जन्मदिन समारोह में भाग लिया था। जन्मदिन समारोह में भाग लिया।
माओ निंग ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, "शिजांग से संबंधित मुद्दों पर चीनी सरकार का रुख सुसंगत और स्पष्ट है। 14वें दलाई लामा एक राजनीतिक निर्वासन हैं जो लंबे समय से चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में लगे हुए हैं और धर्म के चोगे के तहत शिजांग को चीन से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं।"याद रहे चीन तिब्बत को शिजांग कहता है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 6 जुलाई को दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा था कि वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के एक स्थायी प्रतीक रहे हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "उनके संदेश ने सभी धर्मों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है। हम उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हैं।"
पीएम के संदेश पर बौखला कर क्या बोला चीन?
पीएम मोदी के इस सामान्य से बधाई संदेश पर चीन तिलमिला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, 'भारत को तिब्बत से संबंधित मुद्दों की संवेदनशीलता को पूरी तरह समझना चाहिए, अलगाववादी प्रकृति को पहचानना चाहिए, तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर चीन से की गई प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए और विवेकपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए। भारत को इन मुद्दों का इस्तेमाल कर चीन के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।'
इससे पहले दिन में, भारत में चीनी राजदूत ने भी एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें दलाई लामा की चयन प्रक्रिया के बारे में तथ्यों पर प्रकाश डाला गया। चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने साझा किया कि पुनर्जन्म की प्रक्रिया पिछले 700 वर्षों से जारी है। उन्होंने आगे कहा, "14वें दलाई लामा इस लंबी ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक उत्तराधिकार का हिस्सा हैं, अन्यथा नहीं। दलाई लामाओं का पुनर्जन्म न तो उनसे शुरू हुआ और न ही उनके कारण समाप्त होगा। उनके पास यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि पुनर्जन्म प्रणाली जारी रहनी चाहिए या समाप्त कर दी जानी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications