'महिलाएं सिर्फ गृहिणी नहीं, राष्ट्र-निर्माता भी हैं, PM मोदी का ऐसा मानना है', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, 'भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है।'

Ruchira Kamboj

Image: PTI

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की स्थिति को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो संदेश में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाएं न केवल 'गृहिणी' हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी हैं। कंबोज ने कहा, "आज, नए भारत में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाले अत्याधुनिक तकनीकों का जाल बिछा हुआ है। यह भारत के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मुमकिन हो पाया है क्योंकि उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं को सिर्फ गृहिणी नहीं बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में भी देखा जाना चाहिए।"

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि रुचिरा ने आगे कहा, 'भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है। इस विकास को हमारी अध्यक्षता में G20 प्राथमिकता बनाने के निर्णय में परिलक्षित होता है। अगर हमें भविष्य के लिए तैयार रहना है, तो महिलाओं को चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में रखने पर ध्यान देना चाहिए। और हमें लैंगिक समानता को एक वास्तविकता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। पीएम मोदी का मानना है कि महिलाओं के बिना वैश्विक विकास संभव नहीं है।"

रुचिरा ने आगे कहा कि पीएम मोदी के मुताबिक हमें अपने जी-20 एजेंडे में भी महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देनी है। शांति और सुरक्षा के बिना, हमारी आने वाली पीढ़ियां आर्थिक विकास या तकनीकी नवाचार का लाभ नहीं उठा पाएंगी। उन्होंने कहा, जी-20 को शांति और सद्भाव के पक्ष में एक मजबूत संदेश देना है। ये सभी प्राथमिकताएं भारत की जी-20 की अध्यक्षता की थीम - "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" में पूरी तरह से सन्निहित हैं।"


इससे पहले इसी साल फरवरी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के महिला आर्थिक प्रतिनिधित्व (EMPOWER) समूह की G20 एम्पावरमेंट एंड प्रोग्रेशन का आयोजन किया गया था। सशक्तिकरण और महिला अधिकार चर्चा के प्रमुख क्षेत्र थे। G20 एम्पॉवर इंसेप्शन मीटिंग के दौरान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत की G20 अध्यक्षता के तहत तीन फोकस क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। इन तीन क्षेत्रों में शामिल हैं - "महिला उद्यमिता: इक्विटी और अर्थव्यवस्था के लिए एक जीत", "जमीनी स्तर सहित सभी स्तरों पर महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी" और "शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समान कार्यबल भागीदारी की कुंजी"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+