PM Modi Seychelles Visit: पीएम मोदी को एक और बड़ा अवार्ड, सेशेल्स ने 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान' से किया सम्मानित
PM Modi Seychelles Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के दौरे के दौरान देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' दिया गया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन डेवलपमेंट और टिकाऊ विकास के लिए किए गए लंबे प्रयासों के लिए मिला है। तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच कई अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऐसा हिंद महासागर चाहता है, जहां सुरक्षा, विकास और आपसी भरोसे के साथ सभी देश मिलकर आगे बढ़ें। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती पहचान को भी दिखाता है।

सेशेल्स का सबसे बड़ा सम्मान मिला
सेशेल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा। यह सम्मान उन नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने पर्यावरण बचाने, समुद्री संसाधनों की सुरक्षा और टिकाऊ विकास के लिए खास योगदान दिया हो। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने ग्रीन एनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसी वजह से सेशेल्स ने उन्हें इस सम्मान के योग्य माना।
ये भी पढे़ं: OI Explained: 115 द्वीपों वाला छोटा देश Seychelles, भारत के लिए बेहद जरूरी क्यों? हमें क्या करता है स्पलाई?
हिंद महासागर को लेकर दिया बड़ा संदेश
मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऐसा हिंद महासागर चाहता है, जहां सभी देशों की सुरक्षा और आर्थिक तरक्की साथ-साथ हो। उन्होंने कहा कि भारत की साझेदारी किसी देश के आकार पर नहीं, बल्कि भरोसे और सम्मान पर आधारित है। उनका कहना था कि सभी देशों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए ताकि पूरे क्षेत्र में शांति, व्यापार और विकास को नई रफ्तार मिल सके।
पर्यावरण के लिए पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले भी पर्यावरण और टिकाऊ विकास के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। मई 2026 में उन्हें FAO का 'एग्रीकोला मेडल' मिला था। वहीं 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसी साल उन्हें 'सियोल पीस प्राइज' भी मिला था। ये सम्मान जलवायु परिवर्तन, खेती में सुधार और ग्रीन डेवलपमेंट के लिए किए गए उनके प्रयासों की पहचान माने जाते हैं।
भारत-सेशेल्स रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
सेशेल्स दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों का मकसद समुद्री सुरक्षा, व्यापार, विकास, डिजिटल सहयोग और आपसी साझेदारी को मजबूत करना है। भारत लंबे समय से सेशेल्स का भरोसेमंद साझेदार रहा है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी खास जोर दिया गया।
ये भी पढे़ं: Mann ki Baat: 'सोना कम खरीदा, पेट्रोल बचाया', PM मोदी ने मन की बात में किसको कहा Thank You? 10 बड़ी बातें
तीन दिन का दौरा, भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स के दौरे पर हैं। राजधानी पहुंचने पर उन्हें स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान कई आधिकारिक बैठकों के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत और सेशेल्स के बीच दशकों पुराने रिश्तों को नई दिशा देने के लिए इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications