VIDEO: तीन देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया, एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर होगा फोकस
जकार्ता। तीन देशों की यात्रा के लिए निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं। पीएम मोदी अपने 5 दिनों के दौरे पर इंडोनेशिया के बाद के मलेशिया और फिर सिंगापुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जायेंगे, जहां वे मलेशिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी का ये दौरा 'दक्षिण-पूर्वी एशिया संपर्क अभियान' के लिए अहम माना जा रहा है।

दक्षिण-पूर्वी एशिया के में इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर तीनों ही देश भारत के सामरिक रणनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है। इन तीनों देश के साथ भारत डिफेंस और स्पेस मामले में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकता है। पीएम मोदी सिंगापुर में एक जून को एनुअल सिक्योरिटी मीट शांगरी-ला डायलॉग में संबोधन देंगे। यह पहली बार है जब किसी भारतीय पीएम मोदी को इस सम्मेलन में संबोधन के लिए बुलाया गया है।
पीएम मोदी का यह 5 दिवसीय दौरा 29 मई से शुरू होकर पीएम मोदी का यह दौरा दो जून को खत्म होगा। अपने दौरे से पहले पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की तीनों देशों के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पीएम मोदी ने बताया कि सिंगापुर में वह भारत और सिंगापुर के बीच कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट, शहरी योजना और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications