पीएम मोदी बोले, मैंने अपने दोस्त Emmanuel Macron से की बात, कहा, भारत आपके साथ खड़ा है...
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा था कि, आप भरोसा कर सकते हैं कि फ्रांस हमेशा आपका (भारत) का साथ देगा।
पेरिस/नई दिल्ली, 17 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने मंगलवार को रक्षा सहयोग परियोजनाओं और असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग समेत द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान वैश्विक खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा की।

पीएम मोदी और फ्रांस का राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन से वार्ता
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने टेलीफोन वार्ता में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्षों से उत्पन्न वैश्विक खाद्य संकट पर चिंता प्रकट की और इसके समाधान पर गहन चर्चा की। बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच वैश्विक खाद्य संकट का खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि, अगर यूक्रेन जंग को खत्म नहीं किया गया तो कई सारे देश भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। इन्हीं सब बातों को लेकर भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति ने खाद्य संकट पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

ऐसे समय भारत देगा फ्रांस का साथ
बातचीत के बाद पीए मोदी ने ट्वीट किया, "आज मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात हुई। विनाशकारी जंगल की आग से निपटने में फ्रांस के साथ भारत की एकजुटता से अवगत कराया। बता दें कि, फ्रांस के जंगलों में इन दिनों भयंकर आग लगी हुई है। हजारों लोग पलायन कर रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। नदियां भीषण गर्मी की वजह से सूखती जा रही हैं। उपजाऊ जमीन बंजर होने की कगार पर है। ऐसे समय भारत की फ्रांस के लिए हमदर्दी उसकी बेहतरीन विदेश नीति को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि, फ्रांस में लगी जंगल में आग से निपटने के लिए भारत उसके साथ खड़ा है।

महत्वपूर्ण विषयों पर हुई बातचीत
पीएम मोदी ने कहा, मैंने और फ्रांस के राष्ट्रपति ने रणनीतिक साझेदारी, वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के अन्य मुद्दों के तहत चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने आगे कहा, राष्ट्रपति मैक्रों और मैंने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं।

रक्षा सहयोग पर चर्चा
पीएमओ के बयान में यह भी कहा गया है कि नेताओं ने रक्षा सहयोग परियोजनाओं और असैन्य परमाणु ऊर्जा में सहयोग सहित चल रही द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग के नए क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमत हुए।

फ्रांस के राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर भाविभोर हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा था कि, वे भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति के बधाई संदेश को पढ़कर भावविभोर हो गए थे। भारत वास्तव में फ्रांस के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को संजोता है और उनकी द्विपक्षीय साझेदारी वैश्विक भलाई के लिए है।

आजादी की 75वीं सालगिरह पर मैक्रों का भारत को संदेश
बता दें कि, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा था कि, आप भरोसा कर सकते हैं कि फ्रांस हमेशा आपका (भारत) का साथ देगा। वैसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीतियों में व्यापक स्तर पर सुधार आया है। खबर है कि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने टेलीफोन पर रक्षा सहयोग और अन्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा की है।

मैक्रों का ट्वीट
फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत की आजादी के मौके पर 15 अगस्त को ट्वीट किया था. प्रिय मित्र @NarendraModi, प्रिय भारतवासियों, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयाँ! आप जब पिछले 75 वर्षों में भारत की शानदार उपलब्धियों का गर्व से जश्न माना रहे हैं, आप भरोसा कर सकते हैं कि फ्रांस हमेशा आपका साथ देगा ।












Click it and Unblock the Notifications