PM मोदी का जलवा बरकरार, फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडेन-सुनक रह गए बहुत पीछे

PM मोदी ने दुनिया भर के नेताओं के बीच लोकप्रियता के मामले में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को 76 प्रतिशत भारतीयों का समर्थन प्राप्त है जबकि उनके विरोध में सिर्फ 18 प्रतिशत लोग हैं। वहीं छह प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

दूसरी सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बेरसेत को मिली हैं, जो कि 64 प्रतिशत है। वहीं मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को 61 प्रतिशत लोगों ने सराहा। आपको बता दें कि पहले की रेटिंग्स में भी पीएम मोदी टॉप पर रहे थे।

PM Modi again tops list of most popular global leader

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा, चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बनीज, पांचवें नंबर पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस लिस्ट में उनके बाद हैं।

मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक यह ताजा अप्रूवल रेटिंग रिपोर्ट 6 से 12 सितंबर, 2023 के दौरान एकत्र किए गए आकड़ों पर आधारित है। अप्रूवल रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क नागरिकों की प्रतिक्रियाओं की 7 दिनों तक चलने वाले औसत की गणना शामिल होती है

रिपोर्ट का सैंपल साइज देश के अनुसार अलग-अलग होता है। पॉलिटिकल इंटेलिजेंस, मॉर्निंग कंसल्ट का एक प्लैटफॉर्म है जो राजनीतिक चुनावों, निर्वाचित अधिकारियों और मतदान के मुद्दों पर रियल टाइम में पोलिंग डेटा प्रदान करता है। आपको बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट प्रतिदिन 20 हजार से अधिक ग्लोबल इंटरव्यू आयोजित करता है।

किन नेताओं की रैंकिंग रही खराब

  • यून सियोक सूल- साउथ कोरिया- 20 फीसदी समर्थन
  • पीटर फियाला- चेक गणराज्य- 20 फीसदी समर्थन
  • मार्क रूट- नीदरलैंड- 24 फीसदी समर्थन
  • इमैनुएल मैक्रों- फ्रांस- 24 फीसदी समर्थन
  • फुमियो किशिदा- जापान- 25 फीसदी समर्थन
  • ऋषि सुनक- ब्रिटेन- 27 फीसदी समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+