PM मोदी ने जिनपिंग के आमंत्रण को किया स्वीकार, 14वें ब्रिक्स सम्मेलन में आएंगे नजर
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जून 2022 को डिजिटल माध्यम के द्वारा चीन में आयोजित 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
नई दिल्ली, 21 जूनः राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जून 2022 को डिजिटल माध्यम के द्वारा चीन में आयोजित 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही ब्रिक्स देशों के नेता 24 जून को बीजिंग में वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी शी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।

शिखर सम्मेलन का विषय 'उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत' है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 14 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद, व्यापार, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नवाचार, कृषि, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण, और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।
ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का 14वां शिखर सम्मेलन 23 जून को बीजिंग में डिजिटल माध्यम से आयोजित जा रहा है, जिसकी मेजबानी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications