अपनी सारी दौलत अपने कुत्ते के नाम करेंगी प्लेबॉय मॉडल जू इसेन, इतनी संपत्ति का मालिक बनेगा फ्रांसिस्को

एक प्लेबॉय मॉडल ने अपनी सारी संपत्ति अपने प्यारे कुत्ते के नाम करने की घोषणा की है। इस मॉडल का नाम है जू इसेन। आइए जानते हैं जू इसेन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

वाशिंगटन, 7 अक्टूबर। पालतू जानवरों के प्रति कुछ लोगों का प्यार देखते ही बनता है। दुनिया में ऐसे हजारों-लाखों लोग हैं जो अपने पालतु जानवर को अपने बच्चों की तरह ही प्यार करते हैं। आपने ऐसी कई फिल्में देखी होंगी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने पालतु कुत्ते या बिल्ली को अपनी पूरी प्रॉपर्टी का मालिक बना दिया। बॉलीवुड फिल्म 'इंटरटेनमेंट' इसका अच्छा उदाहरण है। फिल्म में कुत्ते का मालिक मरने से पहले अपनी सारी दौलत कुत्ते के नाम कर देता है। दोस्तों ऐसा केवल रील लाइव में नहीं रियल लाइफ में भी हुआ है। हाल की में एक प्लेबॉय मॉडल ने अपनी सारी संपत्ति अपने प्यारे कुत्ते के नाम करने की घोषणा की है। इस मॉडल का नाम है जू इसेन। आइए जानते हैं जू इसेन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं...

जू इसेन फ्रांसिस्को के नाम करेंगी सारी दौलत

जू इसेन फ्रांसिस्को के नाम करेंगी सारी दौलत

जू इसेन का एक प्यारा सा कुत्ता है, जिसका नाम फ्रांसिस्को है। जू इसेन ने अपनी 15 करोड़ की संपत्ति अपने कुत्ते के नाम करने का फैसला किया है। इसके लिए जू अपने वकीलों से बात कर रही हैं। जू के दो अपार्टमेंट और उनकी दो कारें भी फ्रांसिस्को के नाम की जाएंगी।

प्लेबॉय की टॉप मॉडल्स में शुमार हैं जू इसेन

प्लेबॉय की टॉप मॉडल्स में शुमार हैं जू इसेन

बता दें कि ब्राजील की मॉडल जू इशेन लंबे वक्त से अमेरिका में रह रही हैं और वह प्लेब्वॉय मैग्जीन की टॉप मॉडल में गिनी जाती हैं। जू ने कहा कि यह पैसे जू को एक बेहतर जिंदगी बिताने में मदद करेगा। बता दें कि जू के अपनी कोई संतान नहीं है, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। 35-वर्षीय मॉडल ने कहा फ्रांसिस्को उनकी जान है औ वह उससे बेइंतिहां प्यार करती हैं।

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं फ्रांसिस्को की जिंदगी

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं फ्रांसिस्को की जिंदगी

जू के इंस्टाग्राम पर ऐसे ढेरों फोटोज हैं जिनमें उनके साथ उनका प्यारा कुत्ता फ्रांसिस्को नजर आ रहा है। जू के प्राइवेट जेट में भी फ्रांसिस्को उनके साथ सफर करता है। फ्रांसिस्को को जू एक से बढ़कर एक महंगे कपड़े पहनाती हैं। कुल मिलाकर कहें तो फ्रांसिस्को की जिंदगी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। बता जें कि जू प्लास्टिक सर्जरी कराने को लेकर भी चर्चा में रही हैं। जू के मुताबिक वह अब तक 50 से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी हैं। जू ने कहा कि इतनी सर्जरी कराने के बाद वह पूरी तरह बदल चुकी हैं, यहां तक की वह शीशे में खुद को पहचान नहीं पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+