ब्रह्मांड में मौजूद हैं स्टार वार्स फिल्म में दिखाए गए ग्रह!

नासा के वैज्ञानिक मानते हैं कि स्टार वार्स फिल्म में जिस तरह के ग्रह दिखाए गए थे, वैसे कुछ ग्रह वास्तव में ब्रह्मांड मौजूद हो सकते हैं।

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही हॉलीवुड की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'रोग वन : ए स्टार वार्स स्टोरी'। फिल्म में यह माना गया था कि ब्रह्मांड में अन्य ऐसे ग्रह मौजूद हैं जिन पर जीवन है। इसी को आधार लेते हुए फिल्म में कल्पनाओं के पुल बांधते हुए एक शानदार कहानी दिखाई गई थी।

इस फिल्म में दिखाया गया था कि अन्य ग्रहों पर रहने वाले लोग धरती के लोगों से काफी अलग थे। उन लोगों के रहन-सहन का तरीका, तकनीक और हथियार सभी कुछ एक खास अंदाज में दिखाए गए थे।

अब नासा के वैज्ञानिक मानते हैं कि स्टार वार्स फिल्म में जिस तरह के ग्रह दिखाए गए थे, वैसे कुछ ग्रह वास्तव में ब्रह्मांड मौजूद हो सकते हैं। नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि स्टार वार्स फिल्म में दिखाए गए ग्रह और किरदार सिर्फ विज्ञान की कल्पना भर ही नहीं हैं, बल्कि उससे कहीं अधिक हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड में मौजूद कुछ ग्रह फिल्म में दिखाए गए बंजर टैटूइन, पानी से भरे स्कारिफ और यहां तक कि बर्फीले होथ ग्रह जैसे दिखाई देते हैं।

दो सूरज वाला ग्रह (टैटूइन)

दो सूरज वाला ग्रह (टैटूइन)

हमारे ब्रह्मांड में एक ऐसा ग्रह मौजूद है जो स्टार वार्स फिल्म में दिखाए गए टैटूइन ग्रह से काफी हद तक मिलता जुलता है। इस ग्रह को केप्लर-16बी नाम से जाना जाता है, जो करीब 200 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। दरअसल, खोज से यह पता चला है कि हमारी आकाश गंगा में आधे से अधिक तारे जोड़ों में रहते हैं न कि सूरज की तरह अकेले।

लॉरेन्स डॉयल नाम के एस्ट्रोफिजिसिस्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि केप्लर-16बी पर एक साथ दो सूर्यास्त होते हैं, क्योंकि यहां दो सूरज दिखते हैं। केप्लर-16बी की खोज लॉरेन्स ने नासा के केप्लर स्पेस टेलीस्कोट का इस्तेमाल करके की थी। लॉरेन्स इंस्टीट्यूट फॉर द मेटाफिजिक्स ऑफ फिजिक्स के डायरेक्टर हैं।

रेगिस्तानी दुनिया (जाक्कु, जेधा)

रेगिस्तानी दुनिया (जाक्कु, जेधा)

फिल्म निर्माता जॉर्ज लुकास को रेगिस्तानी ग्रह बहुत अच्छे लगते हैं और नासा के एक वैज्ञानिक का मानना है कि जॉर्ज की सोच काफी हद तक सच्चाई है। नासा के वैज्ञानिक के अनुसार जिस तरह हमारे सौर मंडल में मंगल ग्रह एक रेगिस्तानी ग्रह है, ठीक उसी तरह ब्रह्मांड में अन्य भी कई रेगिस्तानी ग्रह मौजूद हो सकते हैं।

बर्फीला ग्रह (होथ)

बर्फीला ग्रह (होथ)

फिल्म में होथ नाम का एक ग्रह दिखाया गया है, जो बर्फीला है। इसने वैज्ञानिकों को याद दिलाया कि ऐसा ही एक ग्रह उन्होंने 2006 में खोजा था, जिसे उन्होंने बर्फीला रेबेल बेस कहा था। हालांकि, इतने बर्फीले ग्रह पर जीवन की उम्मीद कम है, लेकिन फिर भी यह माना जाता है कि कोई प्रजाति ऐसे किसी ग्रह पर मौजूद हो।

जंगल से भरी दुनिया (एंडर, टाकोडाना)

जंगल से भरी दुनिया (एंडर, टाकोडाना)

फिल्म में एंडर और टाकोडाना नाम के दो ऐसे ग्रह दिखाए गए थे, जहां पर ढेर सारी हरियाली थी। यह हरियाली धरती जैसी थी, जहां पर पर जीवन दिखाया गया था। हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि अन्य ग्रहों पर जीवन हरे रंग में न होकर लाल, काले या फिर इंद्रधनुष के रंग में हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+