कोलंबिया में प्लेन क्रैश होने के बाद घर की छत पर गिरा, 8 लोगों की मौत
Plane crsh in Colombia: कोलंबिया में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां एक छोटा विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया, जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को कोलंबिया के मेडेलिन में हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान सोमवार की सुबह ओलाया हेरेरा एयरपोर्ट से रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान के दौरान इसका इंजन फेल हो गया और यह एक घर के अंदर गिर गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के ट्विटर हैंडल से इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा गया कि विमान में 6 यात्री और 2 पायलट सवार थे, सभी की मौत हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार यह विमान जिस घर में क्रैश होकर गिरा है, वहां पर किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है। मेयर डेनियल क्विनटेरो ने ट्वीट करके लिखा, बेलेन रोसेल्स सेक्टर में विमान हादसा हुआ है। पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने अपनी पूरी क्षमता के साथ अभियान शुरू कर दिया है। यह विमान ट्विन इंजन विमान था, जोकि मेडलिन से पिजारो की ओर जा रहा था। टेकऑफ के बाद विमान ने इंजन के फेल होने का संकेत दिया था, लेकिन वह वापस नहीं लौट सका। विमान घर की एक छत पर गिरा, जिसकी वजह से घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर आपात मदद के लिए सेवा को भेजा गया। दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। हादसे से घर के भीतर की दीवारें ढह गई थी।
बता दें कि वर्ष 2016 में भी इसी तरह का एक हादसा सामने आया था, जब ब्राजील की चेपोकॉन्स फुटबॉल की टीम के विमान में ईंधन खत्म हो गया था और विमान पहाड़ी इलाके में स्थित एक शहर के करीब क्रैश हो गया था। जिसमे 71 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में कुल 77 लोग सवार थे, जिसमे 16 खिलाड़ी भी शामिल थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications