अमेरिकी में तबाही का तूफान,क्रैश होकर जमीन पर गिरा विमान, 25 लोगों की मौत
नई दिल्ली। अमेरिका में भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से अब तर 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस तूफान का सबसे खतरनाक असर टेनेसी में देखने को मिला, जहां इस तूफान की वजह से भारी तबाही मची है। इस तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि आसमान में उड़ रहा प्लेन क्रैश होकर जमीन पर गिर पड़ा। तबाही के इस तूफान की वजह से अभी भी सैकड़ों लोग लापता है।

अमेरिका में उठे इस तूफान ने खूब तबाही मचाई है। इस बवंडर के सामने जो भी आया उसे तबाह कर दिया गया। तूफान की चपेट में आकर विमान भी क्रैश हो गया। अमेरिकी की टेनेसी इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान नैशविले शहर को हुआ। प्रशासन ने इसके लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इस तूफान की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई लोग अब तक लापता है। कई लोगों के शव मलबे में दबे हुए मिले हैं। टेनेसी में इसे इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
इस प्रकृतिक आपता में 40 से ज्यादा बिल्डिंग तबाह हो गई है। इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से गैस रिसाव का खतरा मंडराने लगा है। पुतनाम काउंटी के शेरिफ के ऑफिस के मुताबिक यह तूफान कुकविले और बैक्सटर शहरों के बीच उठा था। इस तूफान की वजह से 73,000 से ज्यादा घरों और बिल्डिंग को नुकसान हुआ है। यहां बिजली, टेलिफोन आदि की सुविधा ठप्प हो गई है। हालात का जायदा लेने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द इस क्षेत्र का दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications