OMG! इतना ओवरलोड कि हांफ गया विमान, नहीं भर सका उड़ान
लंदन। आपने सड़क पर कई बार ओवरलोड बसें, कारे और वाहन देखा होगा। ट्रेनों में भी ओवरलोडिंग देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ओवरलोडेड प्लेन के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना तो जरा ये पढ़िए।ब्रिटेन के साऊथ एंड एयरपोर्ट पर पिछले हफ्ते एक ऐसी घकीटना सामने आई, जिसमें ओवरलोड के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। इजीजेट एयरलाइंस की एएयरबस-319 नामक एक विमान सेवा अपने ज्यादा बोझ के कारण उड़ान नहीं भर सकी।

रिपोर्ट के मुताबिक विमान में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। पायलट के मुताबिक उड़ान के समय हवाओं की दिशा कुछ ऐसी थी कि इतने यात्री लेकर विमान का उड़ना संभव नहीं था। अगर इस खतरे को नजरअंदाज करते हुए उड़ान भरी जाती तो दुर्घटना होने की पूरी संभावना थी। बाद में इस समस्या को हल करने के लिए पायलट ने 10 पैसेंजर को विमान से उतरने को कहा। जब यह यात्री विमान से उतरे तब कहीं जाकर यह विमान उड़ पाया।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त प्लेन में150 यात्री सवार थे। यह विमान लंदन से मलांगा जाने वाला था, लेकिन ओवरलोडिंग की वजह से उड़ान नहीं भर पा रहा था। बाद में उतारे गए यात्रियों को एयरलाइंस 250 पाउंड प्रति यात्री का मुआवजा देना पड़ा।
गौरतलब है कि दिसंबर 2010 में इजीजेट की बरमिन्घम से जेनेवा जाने वाली फ्लाइट में भी कुछ ऎसा ही घटा था। विमान में 10 टन अतिरिक्त फ्यूल भरा होने की वजह से कैप्टन ने आखिरी पंक्ति में बैठे 37 पैसेंजर को उतरने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications