हादसा या साजिश: 4000 फीट की ऊंचाई पर विमान से गिरा पायलट, साथी ने करवाई इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। लैंडिंग से पहले जब विमान हवा में था तो उसका पायलट 4000 फीट की ऊंचाई से गिर गया। ऐसे में अब जांच दल को ये समझ नहीं आ रहा कि वो पायलट विमान में खराबी के चलते कूद गया या फिर वो किसी हादसे का शिकार हुआ, जबकि उस विमान में मौजूद को-पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है।

लैंडिंग गियर में खराबी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल के पायलट चार्ल्स ह्यू क्रुक्स एक छोटा विमान उड़ा रहे थे। जिसकी क्षमता 10 यात्रियों की है, लेकिन घटना के वक्त उसमें कोई मौजूद नहीं था। उनके साथ सिर्फ एक को-पायलट थे। उड़ान के दौरान ही उनके लैडिंग गियर में खराबी आ गई, इसके बाद उन्होंने एटीसी को इसके बारे में जानकारी दी।

जांच दल हो रहा कंफ्यूज
इसके बाद क्या हुआ ये किसी को नहीं पता। अचानक से पायलट 4000 फीट की ऊंचाई से जा गिरा, जबकि को-पायलट ने किसी तरह से विमान की इमरजेंसी लैडिंग करवाई। इस घटना में को-पायलट को हल्की चोट आई है, लेकिन अभी तक जांच दल को ये समझ नहीं आ रहा कि पायलट इतनी ऊंचाई से नीचे गिरा या फिर वो खतरे को देखते हुए कूद गया।

क्या हवा में सही कर रहे थे खराबी?
पुलिस के मुताबिक एक शख्स को तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पड़ताल करने पर पायलट की बॉडी मिली, लेकिन हैरानी की बात थी कि उनके शरीर पर पैराशूट बैग नहीं था। ऐसे में कूदने वाली बात गलत लगती है। पुलिस को इस घटना में दूसरा एंगल भी लग रहा है। उनके मुताबिक हो सकता है पायलट खराबी को सही करने बाहर निकले हों और गिर गए, लेकिन इसका भी कोई ठोस सबूत नहीं है। ऐसे में ये गुत्थी उलझती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications