अमेरिका का सबसे तेज लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, देखिए कैसे पायलट ने बचाई जान
F-35B लाइटनिंग-2 विमान के क्रैश करने से पहले पायलट ने इमर्जेंसी एक्जिट कर खुद को विमान से बाहर निकलने में सफलता पाई। यह विमान वर्टिकल लैंडिंग के लिए प्रसिद्ध है।

Image: PTI
अमेरिका के एक एयर बेस पर एक लड़ाकू विमान उतरने के बाद जंप कर क्रैश कर गया। इस विमान के क्रैश करने से पहले पायलट ने इमर्जेंसी एक्जिट कर खुद को विमान से बाहर निकलने में सफलता पाई। यह घटना गुरुवार सुबह की है। इस लड़ाकू विमान का नाम लॉकहीड मार्टिन F-35B लाइटनिंग-2 है। पेंटागन में, एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सरकार के एक पायलट द्वारा यह विमान उड़ाया जा रहा था, हालांकि इसे अभी तक निर्माता लॉकहीड मार्टिन द्वारा सेना में स्थानांतरित नहीं किया गया है।
सही समय पर विमान से निकला पायलट
पेंटागन के प्रवक्ता वायु सेना जनरल पैट राइडर ने कहा कि पायलट सुरक्षित रूप से हवाई जहाज से बाहर निकल गया, फिलहाल पायलट की हालत का पता नहीं चल पाया है। इस विमान हादसे के बारे में बात करते हुए लॉकहीड मार्टिन ने एक बयान में कहा, "हम फोर्ट वर्थ में नेवल एयर स्टेशन ज्वाइंट रिजर्व बेस रनवे पर F-35B क्रैश के बारे में जानते हैं। इस क्रैश में पायलट सफलतापूर्वक बाहर निकल गया। सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और हम उचित जांच प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।"
पांचवीं पीढ़ी का सबसे उन्नत विमान
आपको बता दें कि F-35B एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है जो कि सिंगल सीट और सिंगल इंजन के साथ दुनिया का सबसे ताकतवर पांचवी पीढ़ी का विमान है और यह किसी भी मौसम में उड़ान भरने के लिए सक्षम है। बता दें कि दिखने में भी ये लडाकू विमान एक दम मजबूत और ताकतवर लगता है। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह जमीनी हमले के साथ हवा में भी दुश्मन के छक्के छुड़ाने में सक्षम है। F-35 लड़ाकू विमान को अमेरिकी कंपनी लाकहिड मार्टिन ने बनाया है।
वर्टिकल लैंडिंग विमान की खासियत
इस विमान की एक अन्य खासियत इसकी लैंडिग भी है। यह वर्टिकल तरीके से लैंडिग कर सकता है। आसान भाषा में कहें तो यह हेलीकॉप्टर की तरह जमीन पर उतर सकता है। हालांकि वीडियो में दिखता है कि कैसे यह वर्टिकल लैंडिग के दौरान जमीन पर उतरने के बाद उछला और सीधे मुंह के बल गिर पड़ा।
इजरायल ने लगाई अस्थायी रोक
इसी साल जुलाई महीने में इजरायल की वायु सेना ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट एफ-35 की गतिविधियों को अस्थाई रूप से रोक लगा दिया था। इजरायली वायु सेना के इस कदम के पीछे की मुख्य वजह पायलट इजेक्शन सिस्टम में खामी थी। हालांकि गुरुवार को हुई दुर्घटना में विमान का पायलट ऐन वक्त पर विमान से निकल भागने में सफल हुआ। इससे प्रथमदृष्टि में यह जाहिर होता है विमान का पायलट इजेक्शन सिस्टम बिल्कुल दुरुस्त है।












Click it and Unblock the Notifications