भारतीय मूल के CEO पर ट्रंप समर्थकों ने किया नस्लीय हमला, कहा- 'पिग गो बैक टू इंडिया'
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय मूल के सीईओ नस्लीय हमले का शिकार हुए हैं। सीईओ रविन गांधी को डोनल्ड ट्रंप के समर्थकों ने भद्दी गालियां देते हुए भारत वापस जाने को कहा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप की एक महिला समर्थक ने तो रविन को शूअर कहते हुए अमेरिका छोड़ने की बात कही है।

दरअसल, रविन गांधी ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स में एक आर्टिकल लिखकर ट्रंप के इकोनॉमिक एजेंडे की आलोचना की थी। ट्रंप की आलोचना के बाद सीईओ रविन पर अमेरिकी व्हाइट नेशनलिस्ट के निशाने पर आ गए। रविन ने अमेरिकी मीडिया सीएनबीसी से बातचीत के दौरान कहा, 'वर्जीनिया में पनपी हिंसा और उसके परिणाम के बाद, मैं ट्रंप का बचाव नहीं कर सकता। फिर चाहे डॉ (अमेरिकी बाजार) 50,000 तक पहुंच जाए, बेरोजगारी की दर एक प्रतिशत हो जाए और जीडीपी सात प्रतिशत तक भी क्यों ना बढ़ जाए। कुछ मुद्दे इकोनॉमी से परे होते हैं और मैं एक प्रेसिडेंट को सपोर्ट नहीं कर सकता जो उन अमेरिकंस को नफरत की निगाह से देखता है जो उनकी तरह नहीं दिखता है।
ट्रंप की आलोचना के बाद रविन को ईमेल और सोशल मीडिया पर लगातार नस्लीय हमले हो रहे हैं। एक महिला ने तो उन्हें भद्दी गालियां देते हुए कहा, 'यू आर अ फ***** पिग'। उसने रविन को यहां तक कहा कि यहां से तुम्हारी यह गंदगी उठाओ और जाओ अपने देश, वहीं जाकर बेचना इसे।
आपको बता दें कि इसी महिला ने भारतीय मूल की निक्की हेले को भी 'बंग्लादेशी डरावनी' कहा था। निक्की हेले अमेरिकी प्रांत के दक्षिणी कैरोलिना के गवर्नर है। रविन गांधी ने उस महिला की बात को यू-ट्यूब पर भी डाला है, जिसे अब तक करीब 10 हजार बार देखा जा चुका है।
-
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
Iran War: होर्मुज में महायुद्ध की तैयारी! सीजफायर से इनकार, ब्रिटेन ने खोले सैन्य बेस—अब क्या होगा अगला कदम? -
Donald Trump Iran war: 2,200 अमेरिकी सैनिक ईरान के लिए रवान, सैटेलाइट ने खोल दी ट्रंप की गुप्त पोल -
Iran Vs America War: 'अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर', यूरोपीए देशों पर भड़के ट्रंप, कहा - याद रखेंगे -
Middle East Conflict: सऊदी और UAE की ईरान को सबक सिखाने की तैयारी, अमेरिका को दिया बड़ा आफर! -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
F35 Fighter Jet: क्या ईरान ने US के सबसे एडवांस लड़ाकू विमान का किया शिकार? वीडियो हुआ जारी, जानें कीमत -
Iran America War: ईरान के इन कमांडरों की खबर देने वाले को मिलेगा 92 करोड़ रुपये, अमेरिका का ऐलान -
Who Is Saeed Jalili: Ali Larijani के बाद सईद जलीली होंगे ईरान आर्मी के चीफ? क्यों कहते हैं 'जिंदा शहीद’? -
USS Gerald Fire Incident: अमेरिकी नौसैनिकों ने फूंक डाला वॉरशिप? जंग से बचने की तरकीब या हादसा?- Video -
Benjamin Netanyahu: जिंदा हैं नेतन्याहू, PC में गरजे, कहा- 'ईरान की मिसाइल ताकत खत्म'












Click it and Unblock the Notifications