Pics: ताज महल में मां डायना को याद कर भर आईं प्रिंस विलियम की आंखें!
लंदन। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन का भारत और भूटान का दौरा खत्म हो गया है। दोनों ने शनिवार को ताज महल के साथ ही अपने शाही दौरे को खत्म किया। ताज महल जाकर दोनों ने मशहूर 'डायना बेंच' पर फोटोग्राफ भी खिचाईं। लेकिन इसी डायना बेंच ने प्रिंस विलियम को थोड़ी देर के लिए काफी भावुक कर दिया था।

प्रिंस की आंख में आंसू
प्रिंस विलियम की नई फोटोग्राफ्स ब्रिटिश मीडिया में जारी हुई हैं। इन फोटोग्राफ्स के मुताबिक प्रिंस अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। ताज महल स्थित उस बेंच को डायना बेंच नाम दिया गया है।
इसी बेंच पर प्रिंसेज ऑफ वेल्स लेडी और विलियम की मां लेडी डायना ने एक फोटो खिचवाई थी जो आज तक एतिहासिक मानी जाती है।
Prince William crying at the Taj Mahal
क्या हुआ था 1992 में
इस फोटो के साथ ही डायना और उनके पति प्रिंस चार्ल्स के रिश्तों में दूरियों की बात भी सार्वजनिक हो गई थी। लेडी डायना और प्रिंस चार्ल्स फरवरी 1992 में भारत आए थे।
डायना अकेले ही ताज महल पहुंची थीं जबकि उनके पति दिल्ली में ही थे। डायना की ताज महल की वह फोटोग्राफ आज तक एक यादगार फोटोग्राफ मानी जाती है।
Prince William crying
फोटो के 10 माह बाद हुए अलग
इस फोटोग्राफ के 10 माह बाद वह प्रिंस चार्ल्स से अलग हो गई थीं। फिर 1996 में दोनों का तलाक हो गया था। लेडी डायना की 31 अगस्त 1997 को एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
कुछ लोग आज तक दबी जुबान में मानते हैं कि ताज महल की वह फोटोग्राफ लेडी डायना के लिए अपशकुन साबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications