Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति की 'गंदी हरकत', कर रहे थे मेड के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, VIDEO वायरल

मनीला। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते अक्‍सर विवादों में रहते हैं। इस बार उन्‍होंने ऐसा काम किया है जिसे लेकर चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। रोड्रिगो दुतेर्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने घर में महिला सहायिका के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चारों तरफ रोड्रिगो दुतेर्ते की निंदा होने के बाद प्रेसिडेंशियल पैलेस की तरफ से बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि दुतेर्ते वीडियो में सिर्फ प्लेफुल होने की कोशिश कर रहे थे। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला और वीडियो देखने के लिए सबसे नीचे की स्‍लाइड पर जाएं

क्‍या दिख रहा है VIDEO में

क्‍या दिख रहा है VIDEO में

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड्रिगो दुतेर्ते डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं। महिला सहायिका उन्‍हें खाना सर्व कर रही हैं। इस दौरान एक महिला सहायिका उनके पास अरोमा कैंडल लेकर आती है। रोड्रिगो दुतेर्ते उसे फूंक कर बुझाने से ठीक पहले महिला स‍हायिका की प्राइवेट पार्ट की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। महिला पीछे की तरफ हट जाती है और रोड्रिगो दुतेर्ते मुस्‍कुराते हुए खाने की तरफ देखने लगते हैं।

एक बार भाषण के दौरान विदेशी फिलिपिनो कार्यकर्ता को किया था KISS

एक बार भाषण के दौरान विदेशी फिलिपिनो कार्यकर्ता को किया था KISS

आपको बता दें कि रोड्रिगो दुतेर्ते से विवादों का पुराना नाता है। उन्‍होंने पहले भी ऐसे कई काम किए हैं जिसे लेकर उनकी चारों तरफ निंदा हुई है। इससे पहले दक्षिण कोरिया में एक भाषण के बीच में दुतेर्ते ने एक विदेशी फिलिपिनो कार्यकर्ता को KISS किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

बेटी को ये कहकर नहीं दिया चुनाव लड़ने की इजाजत

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने साल 2021 का चुनाव लड़ने से अपनी बेटी को मना कर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि राष्ट्रपति पद 'महिलाओं के लिए नहीं है।' इसके पहले रोड्रिगो ने ये भी कहा था कि लॉकडाउन न मानने वाले को गोली मार दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+