भ्रष्ट ऑफिसर्स को हेलीकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो ने
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भ्रष्ट अधिकारियों से निबटने का निकाला अजब-गजब तरीका बीच हवा में भ्रष्ट अधिकारियों को दी हेलीकॉप्टर्स से फेंकने की धमकी।
मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह भ्रष्ट अधिकारियों से निबटने के अपने तरीके की वजह से सुर्खियों में हैं। रोड्रिगो ने कहा है कि वह भ्रष्ट अधिकारियों को बीच हवा में लाकर हेलीकॉप्टर से नीचे फेंक देंगे। उनका कहना है कि वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं और फिर से करेंगे।

क्यों कहा ऐसा
करप्शन और ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने वाले रोड्रिगो ने कहा है, 'अगर आप भ्रष्ट हैं तो मैं आपको हेलीकॉप्टर का प्रयोग करके मनीला लाऊंगा और फिर आपको नीचे फेंक दूंगा।' राष्ट्रपति दुतर्ते कुछ दिनों पहले इस बात को कह चुके हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर एक्स्ट्रा ज्यूडीशियल किलिंग्स को अंजाम दिया है। हालांकि बाद में उनके प्रवक्ता ने उनके बयान को खारिज कर दिया। इससे पहले इस माह उनके एक और प्रवक्ता कह चुके हैं कि 'उनके बॉस को गंभीरता से लेना चाहिए लेकिन उनकी बातों को पूरी तरह से नहीं मानना चाहिए।' प्रवक्ता का यह बयान उस समय आया था जब दुतर्ते ने कहा था कि दावाओ का मेयर रहते हुए उन्होंने तीन व्यक्तियों की हत्या की थी। भ्रष्ट आफिसर्स को हेलीकॉप्टर से फेंकने की बात उन्होंने उस समय कही जब वह सेंट्रल फिलीपींस में तूफान पीड़ितों के बीच थे। उनके ऑफिस की ओर से उनकी टिप्पणी से जुड़ी एक वीडियो क्लिप साझा की गई थी।
लेकिन अपनी ही बात से मुकरे
उन्होंने हर उस व्यक्ति के लिए हेलीकॉप्टर से सजा देने की घोषणा की है जो उनकी ओर से दी गई वित्तीय मदद की चोरी करेगा। उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी ऐसा कर चुका हूं तो मुझे दोबारा ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।' उनकी इस टिप्पणी को लोगों की तालियां भी मिलीं। लेकिन गुरुवार को राष्ट्रपति अपने ही बयान से मुंह मोड़ते नजर आए। उन्होंने कहा, 'किसी व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से फेंकना? अगर यह सच है तो फिर मैं इसे स्वीकार नहीं करुंगा।' राष्ट्रपति ने एबीएस-सीबीएस न्यूज के साथ इंटरव्यू में यह बात कही। राष्ट्रपति दुतर्ते उस समय अचानक से सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने इस माह सिंतबर में राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली दी थी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications