2050 तक भारत में होगी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी, हिन्दू हों जाएंगे दुनिया में तीसरी बड़ी आबादी

अभी दुनिया में सर्वाधिक आबादी ईसाइयों की है, उसके बाद मुसलमान और फिर सबसे ज्यादा तादाद नास्तिकों की है लेकिन 2050 तक ये आंकड़े बदल जाएंगे।

नई दिल्ली। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश हो जाएगा। साथ ही नास्तिकों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आबादी हिंदू धर्म को मानने वालों की हो जाएगी। वहीं सदी के आखिर तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी ईसाई को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा हो जाएगी। अभी दुनिया में सर्वाधिक आबादी ईसाइयों की है, उसके बाद मुसलमान और फिर सबसे ज्यादा तादाद नास्तिकों की है।

2050 में भारत होगा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी का देश: रिपोर्ट

रिसर्च सेंटर की गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक दुनिया भर में हिंदू आबादी में 34 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस समय हिन्दुओं की संख्या एक अरब से कुछ ज्यादा है जो 2050 तक 1.4 अरब हो जाएगी। 2050 में हिन्दुओं की आबादी दुनिया की 14.9 फीसदी होगी। नास्तिक 13.2 फीसदी के साथ हिन्दु आबादी से कम हो जाएंगे।

2070 तक सबसे ज्यादा होंगे इस्लाम के मानने वाले
मुसलमानों की आबादी के बारे में रिपोर्ट कहती है कि 2050 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी (करीब 30 करोड़) वाला देश बन जाएगा और अभी सबसे ज्यादा मुस्लिम जनसंख्या वाला देश इंडोनेशिया दूसरे नंबर पर होगा। दुनिया में 2050 तक मुसलमानों की जनसंख्या कुल आबादी का करीब 30 फीसदी (2.8 अरब) होगी और ईसाई आबादी मुस्लिमों से थोड़ा ज्यादा 31 फीसदी (2.9 अरब) रह जाएगी। 2010 के आंकड़ों में दुनिया में 1.6 अरब (करीब 23 फीसदी) मुसलमान जबकि 2.17 अरब ईसाई थे। रिपोर्ट के मुताबिक 2070 तक इस्लाम इसाईयत को पीछे दुनिया का सबसे ज्यादा माने जाने वाला मजहब हो सकता है।

रिपोर्ट कहती है कि दूसरे धर्मों के मुकाबले इस्लाम के मानने वालों की आबादी आने वाले सालों में दुनिया में तेजी से बढ़ेगी। रिपोर्ट कहती है कि 2050 तक यूरोप की आबादी में 10 फीसदी मुस्लिम होंगे जो वर्ष 2010 में 5.9 फीसदी थे। 2050 तक यूरोप में हिंदू आबादी बढ़कर लगभग दोगुनी हो जाने की बात रिपोर्ट कहती है। चीन, जापान और थाइलैंड जैसे देशों में जहां बड़ी आबादी बौद्ध धर्म मानने वालों की है और आबादी लगातार बूढ़ी हो रही है। वहां आबादी ज्यों की त्यों रहने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
पढ़ें- कंडोम-गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल घटा, बढ़ी भारत की आबादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+