घास खाकर जिंदगी बसर कर रहे हैं सीरिया में लोग

वाशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया की सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सीजफायर जारी होने के बावजूद देश के सभी कब्जाए हुए और मुश्किल इलाकों में मानवीय मदद बंद कर दी है।

syria-people-eating-grass

सीरिया द्वारा ऐसा तब किया जा रहा है, जबकि यूनाइटेड नेशंस के प्रस्तावों के तहत मदद की सप्‍लाई जरूरी है और ऐसी सप्‍लाई के लिए संघर्ष विराम जारी रखा गया है।

पांच वर्ष से जारी सीरिया में युद्ध और मौतों का सिलसिला

यूनाइटेड नेशंस के मानवीय प्रमुख ने सिक्‍योरिटी काउंसिल को बंद कमरे में हुई एक मीटिंग में यह जानकारी दी है। इसके बाद अमेरिकी राजदूत समांथा पावर ने मीडिया को बताया कि कब्जे वाले क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में मौजूद लाखों लोगों तक मार्च में सीजफायर की शुरुआत वाले फरवरी की तुलना में कम खाद्य मदद पहुंची है।

सीरिया में बच्चों के सामने लोगों का कत्ल रहे आईएसआईएस आतंकी

राजदूत के पास इससे जुड़े कोई आंकड़े नहीं थे। समांथा ने कहा कि सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास स्थित दराया में वर्ष 2012 के बाद से 'संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सामग्री का एक दाना' भी नहीं पहुंचा है। इससे 'बेहद गुस्‍सा' और निराशा पैदा हो गई है।'

मानवीय प्रमुख स्टीफन ओ ब्रिएन ने पिछले सप्ताह परिषद को बताया कि सीरिया की सरकार ने दमिश्क में संयुक्त राष्ट्र के गोदामों से 'कुछ मिनट' की दूरी पर स्थित तीन कब्जे वाले क्षेत्रों में मदद की आपूर्ति को मंजूरी नहीं दी। ये क्षेत्र हैं- डूमा, पूर्वी हरास्ता और दराया।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ये खबरें मिली हैं कि भोजन की कमी के कारण कुछ लोगों को घास खाने पर विवश होना पड़ा है।

समांथा ने मदाया निवासी एक बेहद कमजोर बच्चे की तस्वीर भी दिखाई, जहां कई मदद आपूर्तियां पहुंचाई जा चुकी हैं।

समांथा ने कहा कि अमेरिका और सिक्‍योरिटी काउंसिल के बाकी सदस्य सीरियाई सरकार पर प्रभाव रखने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह हर इलाके तक आपूर्ति पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+