Iphone 7 की दिवानगी: लाइन में पहले नबंर से हटने के लिए मिला 1.2 लाख का ऑफर, फिर भी ठुकराया
नई दिल्ली। आईफोन 7 की दीवानगी लोगों में किस कदर तक है इस बात अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग इसे खरीदने के लिए एप्पल से दफ्तर के बाहर पिछले कई घंटों से बैठे है। ऑस्ट्रेलिया में इस फोन को लेकर लोगों में क्रेज ऐसा ही लोग फोन पाने के लिए पिछले 48 घंटों से कतार में लगे है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कतार में पहले नबंर पर बैठे 16 साल के मार्कस को लाइन से हटने के लिए 1.25 लाख रुपए का ऑफर मिला। आपको जानकारी हैरानी होगी कि 66000 के आईफोन 7 को पहले पाने की चाह में मार्कस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और अब तक वो लाइन में पहले नबंर में बैठकर आईफोन को पाने का इंतजार कर रहा है।
1700 रुपए जमाकर मिलेगा आईफोन 7,जानिए कैसे?
कल से ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 25 देशों में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बिक्री शुरू होने जा रही है। इसे पहले पाने की चाह में सिडनी में एप्पल स्टोर के बाहर मार्कस समेत कई लोग पिछले कई दिनों से बैठे है। मार्कस का लाइन में पहला नबंर है और वो चाहता है कि वो ऑस्ट्रेलिया में आईफोन 7 पाने वाला पहला शख्स बनें।
इसके लिए एप्पल स्टोर के बाहर ही सोता है। वहीं काता है और वहीं लैपटॉप पर काम करते-करते अपना वक्त बिता रहा है। मार्कस के साथ तीन और दोस्त हैं जो पहले स्थान को सुरक्षित रखने में उनकी मदद करते हैं। उसे पहला नंबर छोड़ने के लिए कई लोगों से ऑफर मिल चुका है। लोग उसे 1.2 लाख रुपए का ऑफर दे रहे हैं ताकि वो पहला स्थान छोड़ दे, लेकिन मार्कस ने सबके ऑफर को ठुका दिया।
Here's the queue of people already lining up outside the Sydney Apple Store for the #iPhone7 pic.twitter.com/bXEuSz4eoX
— Luke Hopewell ⚡️ (@lukehopewell) September 14, 2016












Click it and Unblock the Notifications