आखिर क्‍यों पेंटागन को लगता है कि भारत अमेरिका के लिए है बेहतरीन मौका

वाशिंगटन। पिछले एक वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍तों में करीबी पूरी दुनिया ने महसूस की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले वर्ष सितंबर में राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से मिलना और फिर ओबामा का गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आना, इन दो घटनाओं ने अमेरिका और भारत के रिश्‍तों को एक नया आयाम दिया। अब इन्‍हीं रिश्‍तों पर पेंटागन का बयान आया है। पेंटागन का मानना है कि भारत से बेहतर रिश्‍ते अमेरिका के लिए अच्‍छा मौका हो सकते हैं।

ओबामा एडमिनिस्‍ट्रेशन भारत के साथ अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आगे बढ़ने के बीच ही यह अहम बयान आया है। यूएस पैसिफिक कमांड के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत अमेरिका के लिए एक शानदार अवसर मुहैया कराता है।

यूएस पैसिफिक कमांड (पीएसीओएम) के कमांडर एडमिरल हैरी बी हैरिस ने एशिया पैसेफिक में समुद्री सुरक्षा रणनीति पर एक बहस के दौरान सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा कि भारत हमारे लिए एक शानदार अवसर मुहैया कराता है। उनके और हमारे मूल्य एवं मानदंड साझा हैं। उनका उद्देश्य भारत के साथ संबंध मजबूत करना है।

हैरिस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रक्षा मंत्री और सहायक रक्षा मंत्री केंडल के डीटीटीआई संबधी कार्य से हमें भारत के साथ संबंध मजबूत करने के जो अवसर मिले, मैं उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हूं।

डीटीटीआई भारत के साथ ऐसा रक्षा कार्यक्रम है जिससे भारत को अपनी सेना को मजबूत करने और अपने लिए विमान वाहक बनाने और विमान वाहक क्षमता पैदा करने में मदद मिलेगी।

एशिया एवं प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री डेविड बी शियर ने कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया विमान वाहक तकनीक साझा करने और डिजाइन तैयार करने में भारतीय नौसेना के साथ मिलकर काम कर रहा है।

शियर ने कहा कि अमेरिका-भारत संयुक्त विमान वाहक कार्य समूह (जेएसीडब्ल्यूजी) की पहली औपचारिक बैठक अगस्त में हुई थी।

शियर पिछले सप्ताह भारत में थे और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एशिया प्रशांत क्षेत्र संबंधी दृष्टिकोण के संबंध में लागू की जाने वाली रणनीतियां विकसित करने के लिए पिछले सप्ताह भारतीय अधिकारियों के साथ वार्ता की थी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+