'मुसलमान राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका के लिए समस्या'
वाशिंगटन। गुरुवार को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी एक रैली के दौरान जब उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की समर्थन किया तो उनकी पूरे देश में आलोचना शुरू हो गई है।

समर्थक की हां में हां मिलाते ट्रंप
न्यू हैंपशायर में जब एक चुनावी रैली हो रही थी तो डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस समर्थक की खुलकर तारीफ की जिसने राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक मुसलमान करार दिया। ट्रंप ने मुस्कुराते हुए उस समर्थक की हां में हां मिलाई।
अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप को ऐसे समय में समझदारी दिखानी चाहिए और इस बात का समर्थन करने से इंकार कर देना चाहिए था।
समर्थक ने बताया ओबामा को समस्या
ट्रंप की रैली में मौजूद यह समर्थक अमेरिका का एक बड़ा बिजनेसमैन है। इस समर्थक ने ओबामा को अमेरिका की एक समस्या करार दिया और उनके धर्म पर भी टिप्पणी की। इस बात को ट्रंप ने हंस कर टाल दिया।
पढे़-एक मुसलमान बच्चे को राष्ट्रपति ओबामा ने भेजा इनवाइट
फिर बाद में उस शख्स की ओर इशारा करते हुए बोले कि उन्हें यह समर्थक काफी पसंद है। इस शख्स ने तब कहा कि हमारे मौजूदा राष्ट्रपति एक मुसलमान हैं और वह अमेरिका के भी नहीं हैं।
यह व्यक्ति यही नहीं रुका और इसने कहा कि अमेरिका में ट्रेनिंग सेंटर की भरमार हो गई है। यहां पर अमेरिकियों को मारने की ट्रेनिंग दी जा रही है। लेकिन हम कब छुटकारा पा सकेंगे कोई नहीं जानता है। ट्रंप ने समर्थक को जवाब दिया कि देश में कई बुरी चीजें हो रही हैं और इस पर वह गौर करेंगे।
शुरू हुई ट्रंप की आलोचना
इस मुद्दे पर अब ट्रंप की आलोचना शुरू हो गई है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन, ओबामा और मुसलमानों के समर्थन में आगे आई हैं।
उन्होंने ट्वीट किया है और लिखा है, 'ट्रंप मुसलमानों के बारे में नफरत भरी बातों की निंदा नहीं कर पाए, ये परेशान करने वाला और बिल्कुल गलत है।
वहीं, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की अध्यक्ष डेबी वासरमेन ने कहा कि ट्रंप के नस्लवाद की कोई सीमा नहीं। दूसरी ओर ट्रंप के कैंपेन मैनेजर कोरी लिवान्डोस्की ने इस पूरी घटना को ज्यादा तवज्जो ना देने की कोशिश की और अमेरिकी
मीडिया से कहा कि ट्रंप सिर्फ प्रशिक्षण केंद्रों के बारे में सवाल ही सुन पाए। ट्रंप के मैनेजर की मानें तो ओबामा ने देश में इसाईयों के खिलाफ एक लड़ाई छेड़ दी है।
ट्रंप ने राष्ट्रपति ओबामा से वर्ष 2011 में अपना जन्म प्रमाणपत्र दिखाने के लिए कहा था जो राष्ट्रपति ने दिखाया भी था।












Click it and Unblock the Notifications